राखी सावंत ने इनर वियर में शेयर किया योगा वीडियो, लेकिन आउटफिट को लेकर हो गईं ट्रोल, देखें Video
राखी सावंत ने इनर वियर में शेयर किया योगा वीडियो, लेकिन आउटफिट को लेकर हो गईं ट्रोल, देखें Video
मुंबई, 10 जून: एंटरटेनमेंट क्वीन और एक्ट्रेस राखी सांवत हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत हमेशा ऐसे काम करती हैं, जिससे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकें। 'बिग बॉस 14' में धमाल मचाने वालीं राखी सावंत इन दिनों खुद को फिट रखने की कोशिश कर रही हैं और एक्स्ट्रा फैट कम करने की कोशिश में भी लगी हैं। पिछले दो दिनों में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक तीन योगा वीडियो शेयर किया है। इन फिटनेस वीडियो राखी सावंत अपने ट्रेनर के साथ योगा करते दिख रही हैं। राखी सावंत के ये सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि राखी सावंत इन योगा वीडियो में अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो गई हैं।

इनर वियर में योगा करते देखा गया राखी सावंत को
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो शेयर किया है। एक वीडियो में राखी सावंत न्यूड कलर के स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लू इनर वियर में इंस्ट्रक्टर्स की मदद से हैंडस्टैंड करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर राखी ने लिखा है- मेरा योगा। वहीं बाकी के अन्य दो वीडियो में राखी सावंत न्यूड कलर के स्पोर्ट्स ब्रा के साथ शॉर्ट्स पहनी हुई दिखी रही हैं। इसमें से एक वीडियो के साथ राखी सावंत ने कैप्शन में लिखा है- योगा से ही होगा। 42 साल की राखी सांवत का ये वीडियो वायरल हो रहा है। राखी के हैंडस्टैंड वाले वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। (खबर लिखे जाने तक)

योगा आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं राखी सावंत
जैसे ही राखी सावंत ने वीडियो पोस्ट की,जहां उनके कुछ फैंस ने उनके इस प्रयास के लिए उनकी प्रशंसा की। वहीं कई अन्य लोगों ने उन्हें योगा करते समय रिस्की आउटफिट पहनने को लेकर ट्रोल कर दिया है। कुछ लोगों ने वीडियो में न्यूड कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहने की वजह से कहा कि वह बिल्कुल ऐसा दिख रहा है, जैसे उन्होंने कुछ नहीं पहना है। राखी के वीडियो पर ज्यादा लोगों ने मजाकिया कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, वर्कआउट के वक्त कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी।

जब राखी ने फोटोग्राफर्स से पूछा- पतली लग रही हूं क्या?
योगा वीडियो शेयर करने के बाद राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पापाराजी के साथ मस्ती करते दिख रही हैं। राखी सावंत फोटोग्राफर्स से पूछती है कि, मैं पतली हुई क्या? राखी का ये सवाल सुनकर फोटोग्राफर्स हैरान हो जाते हैं। फोटोग्राफर्स जवाब देते हुए कहते हैं, आप आइने में देखो ना।
राखी अक्सर पापाराजी से मिलने के बाद बात करती हैं। हाल ही में कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनका सब्जी खरीदेन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पापाराजी को बता रही थी कि लॉकडाउन में चीजें कितनी महंगी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications