राखी सावंत को इस शख्स की मदद से मिला बिग बॉस 14 में काम, सलमान खान से है करीबी रिश्ता

नई दिल्ली। रियालिटी टीवी शो बिग बॉस के पहले सीजन की कंटेस्टेंट रही राखी सावंत की एक बार फिर से बिग बॉस के 14वें सीजन में एंट्री हुई है। घर में आने के बाद से ही कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। राखी सावंत में कैसे पहुंची इसकी कहानी खुद राखी ने शेयर की है। राखी सावंत ने बताया कि उन्हें 'बिग बॉस 14' सोहेल खान की बदौलत मिला है। उन्होंने उनसे मदद मांगी थी। राखी ने अपनी लाइफ को लेकर कई बेहद ही चौंकाने वाली बातें शेयर की हैं।

 राखी बोलीं- मैं कंगाल हो चुकी थी, फिर सोहेल खान ने बिग बॉस में दिलाया काम

राखी बोलीं- मैं कंगाल हो चुकी थी, फिर सोहेल खान ने बिग बॉस में दिलाया काम

एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया कि, उनके पास काम और पैसे की कमी थी। इसके बाद उन्होंने सोहेल खान को अवसर देने के लिए एक मैसेज भेजा था। मैं इस बार 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए केवल इसलिए सहमत हुई हूं क्योंकि मेरा करियर पूरी तरह से खराब हो गया है और मुझे एक पुश की जरूरत है। इसी वजह से मैं शो का हिस्सा बनना चाहती हूं, और मुझे उम्मीद है कि बॉलीवुड फिर से मुझ पर विचार करेगा।

'मैंने सलमान खान के भाई सोहेल खान को फोन किया'

'मैंने सलमान खान के भाई सोहेल खान को फोन किया'

राखी ने बताया कि, उनके सीए ने उन्हें धोखा दिया और सभी पैसे ले लिए, जिससे वह लगभग दिवालिया हो गयीं। मैंने सलमान खान के भाई सोहेल खान को फोन किया, उनसे मुझे 'बिग बॉस' में लाने का अनुरोध किया ताकि मैं एक बार फिर अपने करियर को किक स्टार्ट कर सकूं। मैंने उनसे कहा, 'मैं डिप्रेशन में नहीं जाना चाहती हूं। मैं फिल्म और टेलीविजन में काम करना चाहती हूं। अगर आप मुझे 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने का एक मौका देते हैं तो मैं ये साबित करने का वादा करती हूं कि मैं मनोरंजन करके दिखाउंगी।

राखी बोलीं, मैं काम मांगने में शरमाती नहीं हूं

राखी बोलीं, मैं काम मांगने में शरमाती नहीं हूं

राखी ने कहा कि, मैं काम मांगने में शरमाती नहीं हूं। मैंने एक बार अमिताभ बच्चन से भी काम मांगा था। मैंने सोहेल को 2020 में मैसेज भेजा था और मुझे लगता है कि उन्होंने सलमान खान से इस बारे में बात की है। मुझे नहीं पता कि आगे चीजें कैसे हुई पर मेरे मैसेज ने शायद काम किया है। इसके बाद मैंने सोहेल खान को एक थैंक्यू मैसेज भी भेजा है और सलमान खान का भी धन्यवाद दिया है। सलमान खान बहुत व्यस्त है। इसके चलते मुझे सोहेल खान से संपर्क करना पड़ा कि वह मेरी मदद करेंगे और मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने मेरी सहायता की।

 मैंने जिंदगी में बहुत गलतियां कीं: राखी

मैंने जिंदगी में बहुत गलतियां कीं: राखी

राखी सावंत ने कहा कि मैंने जिंदगी में बहुत गलतियां कीं, जिनका उन्हें अफसोस है और अहसास भी है। पर उम्मीद करती हैं कि उन्हें भी दूसरा चांस मिले। वह बोलीं, 'हर कोई लाइफ में कोई न कोई गलती करता है, मैंने भी की। लेकिन हम सभी को दूसरा मौका मिलना चाहिए। अब जब मुझे यह मौका मिला है तो मैं इसे बर्बाद नहीं होने दूंगी। मैं कंगाल हो गई थी और जिंदगी में सबकुछ खो दिया था।

राखी ने कहा कि, अब बिग बॉस ने मुझे फिर से चमकने का मौका दिया है

राखी ने कहा कि, अब बिग बॉस ने मुझे फिर से चमकने का मौका दिया है

राखी ने कहा कि, अब बिग बॉस ने मुझे फिर से चमकने का मौका दिया है। मैं दोबारा लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाना चाहती हूं और बॉलीवुड में काम करना चाहती हूं। काम न होने के कारण मुझे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए जेवर और प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी जो सपने मैंने अपनी मेहनत की कमाई से पूरे किए उन्हें बिखरते हुए देखा था। फिलहाल कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी बिग बॉस के घर में जमकर धमाल मचा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+