राखी ने रखा है करवा चौथ का व्रत, शेयर किया Video लेकिन ...
नई दिल्ली। प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और त्याग का पावन पर्व करवा चौथ आज है, इस खास मौके पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत करती हैं, बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी आज व्रत रखा है लेकिन वो सरगी करना भूल गईं, इस बारे में खुद राखी ने ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया था, हालांकि वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने वो वीडियो डिलीट कर दिया, जिसकी वजह अभी तक पता नहीं है।

राखी ने कैप्शन में हैप्पी करवा चौथ लिखा था...
गौरतलब है कि इस पोस्ट पर राखी ने कैप्शन में हैप्पी करवा चौथ लिखा था, वो वीडियो में कहती नजर आईं, 'हाय फ्रेंड्स आज मुझमें ताकत नहीं है । आज मैंने पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा है', राखी ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो गाजर का हलवा बनाती नजर आती हैं, राखी ने ये भी बताया कि उनके पति ने भी उनके लिए व्रत रखा है।

राखी सावंत की शादी एक पहेली बनी हुई है...
आपको बता दें कि एनआरआई बिजनेस मैन से शादी करने का दावा करने वाली राखी सावंत की शादी एक पहेली बनी हुई है, लोगों को अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि उन्होंने शादी की है क्योंकि उनके पति की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है, हालांकि पिछले दिनों समाचार वेबसाइट स्पॉटबॉय में एक एनआरआई बिजनेसमैन का इंटरव्यू छपा था, जिसने दावा किया था कि वो ही राखी के पति हैं और उन्होंने राखी की जमकर तारीफ की थी।

'राखी सावंत की दिल खोलकर तारीफ की'
जब उनसे उनके शादीशुदा जीवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छा चल रहा है। वह कहते हैं कि राखी कैमरे के आगे काफी अलग हैं, लेकिन दिल से वो बहुत अच्छी इंसान हैं।
'मैं क्यों आऊं? मुझे क्या मिलेगा?'
जब उनसे पूछा गया था कि आप मीडिया के सामने क्यों नहीं आते, तो उन्होंने कहा, 'मैं क्यों आऊं? मुझे क्या मिलेगा? बिना मतलब के विवादित चीजें लिख दी जाएंगी? मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं।' वह कहते हैं कि लोगों को जैसा विश्वास करना है कि 'मैं हूं या नहीं होने दो। मेरा परिवार है, राखी का परिवार है। हम दोनों खुश हैं। बस यही जरूरी है। मैं कभी सामने नहीं आउंगा।'












Click it and Unblock the Notifications