राखी सावंत ने पति के बारे में बताई ये नई बात, कहा- सलमान खान ही कर सकते हैं मेरी मदद
मुंबई, 3 अगस्त: एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से वो लगातार ये कहती रही हैं कि उन्होंने शादी कर ली है और उनका पति रितेश विदेश में रहता है। तरह-तरह की बातें वो रितेश को लेकर कहती रही हैं। अब एक बार फिर उन्होंने रितेश को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि रितेश बहुत ज्यादा घमंडी आदमी हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि सलमान खान ही उसे ठीक कर सकते हैं।

रितेश को कनाडा से लाएं
राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे पति में बहुत ज्यादा ईगो है। इतना घमंड अच्छा नहीं होता है। मैं बिग बॉस के मेकर्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो रितेश को कनाडा से ले आएं। अगर मेकर्स मुझे और रितेश को बिग बॉस में में पार्टिसिपेट करने का मौका दें तो बहुत अच्छा रहेगा। रितेश का जो ईगो है, उसे सलमान खान सर एकदम नीचे ले आएंगे। बिग बॉस और सलमान ही ही हैं जो रितेश का दिमाग को ठीक कर सकते हैं। वो पहले भी कई लोगों का दिमाग ठिकाने पर लाए हैं।

पैसे मिलेंगे तो आ जाएगा रितेश
राखी सावंत ने कहा कि रितेश भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। अगर पैसे मिलेंगे तो वो क्यों मना करेंगे। हर कोई पैसे के लिए काम करता है और अगर बिग बॉस अच्छा ऑफर देंगे तो वो क्यों नहीं जाएंगे। बता दें कि राखी ने 2019 में अपनी शादी की ऐलान किया था और कहा था कि वो विदेश में रहते हैं। हालांकि आज तक उन्होंने किसी को अपने पति रितेश का चेहरा नहीं दिखाया है। शुरू में राखी रितेश की काफी तारीफ करती थीं लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा था कि रितेश ने धोखा दिया है, उसकी पहले ही शादी हो चुकी है और उनका बच्चा भी है।

बिग बॉस के लिए राखी की चर्चा
राखी सावंत ने बिग बॉस में दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। राखी के पति रितेश के बारे में बिग बॉस के 14वें सीजन में काफी बातें हुई थीं। राखी सावंत एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। वो फिलहाल बिग बॉस अपने 15वें सीजन को लेकर चर्चाओं में है। वहीं हाल ही में लगातार उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसने उनको चर्चा में बनाकर रखा है। उनके कई वीडियो हाल के दिनों में वायरल होते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications