Wrestlers Protest: बृजभूषण की गिरफ्तारी हो, वरना 9 जून को जंतर-मंतर पर होगा धरना: राकेश टिकैत
Wrestlers protest:किसान नेता राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह गिरफ्तारी हो, नहीं तो 9 जून को पहलवानों को दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठाएंगे। पूरे देश में पंचायतें होंगी।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI) और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। पहलवानों के इस विरोध को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खाप नेताओं ने पहलवानों के समर्थन में एक बैठक की। साथ ही ही ऐलान किया कि अगर हमें 9 जून को जंतर-मंतर पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो, आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मामले को बातचीत से समाधान करें और उनकी (बृजभूषण शरण सिंह) गिरफ्तारी हो, हम इससे कम पर कोई समझौता नहीं करेंगे। अन्यथा हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और पूरे देश में पंचायत करेंगे। पहलवानों पर लगे मुकदमे वापस हों। आपको बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में अपने मेडल को विसर्जित करने पहुंचे पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका था। इस दौरान उन्होंने पहलवानों से 5 दिन का वक्त मांगा था।
कुरुक्षेत्र में हुई खाप पंचायत
पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत की अहम बैठक हुई। इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत ने फैसला लिया कि 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे। साथ ही उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग भी की।
28 मई को दिल्ली की सड़कें बनी अखाड़ा
आपको बता दें कि बीती 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई संसद की सौगात दी। दूसरी तरफ, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने नई संसद की ओर कूच किया। तभी, दिल्ली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पहलवानों को खदेड़ा। घटना में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस कार्रवाई से आहत पहलवान हरिद्वार में अपना मेडल विसर्जित करने पहुंचे। यहां किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों को रोका।












Click it and Unblock the Notifications