26/11 की जांच कर रहे राकेश मारिया बने मुंबई पुलिस के नये प्रमुख

उन्होंने 15 दिन पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। एक अधिकारी ने बताया कि मारिया की नियुक्ति देर रात मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और गृहमंत्री आरआर पाटिल के बीच हुई बैठक के बाद हुई। सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना से अपने पद से इस्तीफा दे दिया और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी।
मारिया को आतंकवाद-निरोधी अभियानों का बहुत अनुभव रहा है। उन्होंने मार्च 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों, 2003 के दोहरे आतंकवादी विस्फोटों और बाद में 26/11 आतंकवादी हमलों की जांच की जिम्मेदारी संभाली है। मारिया के अलावा राज्य सरकार ने वरिष्ठ स्तर के कुछ अन्य अधिकारियों की तैनाती भी की है।












Click it and Unblock the Notifications