माइक से धुआं निकलने के बाद 15 मिनट के लिए रोकनी पड़ी राज्यसभा की कार्यवाही
नई दिल्ली। राज्यसभा में सांसदों के लिए टेबल पर लगे एक वोटिंग कम-माइक कंसोल में धुंआ निकलने की वजह से 29 जुलाई को 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़नी। दरअसल सदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के पूर्व सदस्य एस जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया और इंडोनेशिया में मुक्केबाजी की एक प्रतियोगिता में पद जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी जा रही थी।

तभी बीजेपी के केजे अल्फोंस ने अपनी चौथी पंक्ति की सीट पर वोटिंग कम माइक कंसोल से धुआं निकलने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने और उनके पार्टी सहयोगी पुरुषोत्तम खोदाभाई रूपाला ने सीट थोड़ दी और दूसरी सीट पर चले गए। इसके बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के कर्मचारिओं को बुलाया। सदस्यों ने कहा कि यह शॉर्ट सर्किट हो सकता है इसलिए सदन की कार्यवाही 15 मिनट के स्थगित कर दी गई।
कार्यवाही स्थगित करने से पहले सभापति ने कर्मचारियों से समस्या की जांच करने और उसको ठीक करने का निर्देश दिया है। कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद कर्मचारियों ने माइक कंसोल को ठीक और तब जाकर सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला के माइक में शार्ट सर्किट हुआ था।
उन्नाव की घटना पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा
उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता की कार एक्सिडेंट का मामला सोमवार को राज्यसभा में भी उठा। राज्यसभा में सपा सांसद रामगोपाल यादव ने उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीड़िता को मारने का कोशिश की गई है। इस हादसे का शिकार परिजन भी हुए हैं। राम गोपाल यादव ने कहा कि सुरक्षा जो मिली हुई थी उसके गार्ड छुट्टी पर चले गए। टक्कर मारने वाले ट्रक के नंबर प्लेट पर कालिक पुती गई थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीरा मामला है।
यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप पीड़िता सड़क हादसा: लोकसभा में बोले अखिलेश- हमें इसपर भी बात करनी चाहिए












Click it and Unblock the Notifications