कोर्ट की रोक के बावजूद राज्यसभा सांसद ने रचाई शादी, पति पर है पहली पत्नी को तलाक न देने का आरोप

पार्टी से निष्कासित एआईएडीएमके की राज्यसभा सांसद शशिकला पुश्पा ने अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुए शादी कर ली है। उन्होंने एक निजी विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. बी रामास्वामी से सोमवार 26 मार्च को शादी की।

नई दिल्ली। पार्टी से निष्कासित एआईएडीएमके की राज्यसभा सांसद शशिकला पुश्पा ने अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुए शादी कर ली है। उन्होंने एक निजी विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. बी रामास्वामी से सोमवार 26 मार्च को नई दिल्ली के ललित होटल में शादी की। कोर्ट ने उनकी शादी पर रोक लगाई थी क्योंकि रामास्वामी ने अभी तक अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है। अब इस शादी के कारण दोनों पर अवमानना की कार्रवाई हो सकती है।

Marriage

राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा ने एक निजी विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. बी रामास्वामी से शादी की है जिसपर जमकर हंगामा हो रहा है। डॉ. बी रामास्वामी पर अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप है। मदुरई के फैमिली कोर्ट में 34 वर्षीय महिला टी. सत्यप्रिया ने गुहार लगाई थी कि वो अभी भी रामास्वामी की पत्नी हैं और उनका पति उन्हें छोड़कर सासंद से शादी करने जा रहा है। उन्होंने कोर्ट में शादी पर रोक लगाने और रामास्वामी से वैवाहिक अधिकार और रखरखाव देने की गुजारिश की थी।

24 मार्च को कोर्ट ने पुष्पा और रामास्वामी की शादी पर ये कहते हुए रोक लगा दी थी कि उनकी पहली शादी अभी भी वैध है। पति की शादी के बाद सत्यप्रिया ने कहा कि, 'उन्होंने कोर्ट को अपमानित किया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें दंडित किया जाएगा। मुझे लगता है कि रामास्वामी फिर से शादी कर के कुछ साबित करना चाहते थे।'

सत्यप्रिया का दावा है कि उन्होंने रामास्वामी से साल 2014 में शादी की थी लेकिन दो साल बाद बेटी को जन्म देने के कारण दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। 'उन्होंने मेरे फोन लेने बंद कर दिए और बच्चे को देखने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद कई लोगों ने मुझे तलाक के कागजात पर साइन करने के लिए धमकी दी थी।'

ये भी पढ़ें: राजस्थान: घोढ़ी पर चढ़कर दूल्हे को लेने आई दुल्हन, इस वजह से किया ऐसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+