राजस्थान: घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे को लेने आई दुल्हन, इस वजह से किया ऐसा
शादी में आपने अक्सर दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ते हुए देखा होगा। आमतौर पर दूल्हा ही घोड़ी पर चढ़ कर अपनी दुल्हन लेने आता है लेकिन राजस्थान के झुन्झुनू में एक दुल्हन ने घोड़ी पर बैठकर अपनी बारात निकाली।
Recommended Video


झुन्झुनू। शादी में आपने अक्सर दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ते हुए देखा होगा। आमतौर पर दूल्हा ही घोड़ी पर चढ़ कर अपनी दुल्हन लेने आता है लेकिन राजस्थान के झुन्झुनू में एक दुल्हन ने घोड़ी पर बैठकर अपनी बारात निकाली। झुन्झुनू के नवलगढ़ में दुल्हन नीलम शादी की एक रस्म के लिए घोड़ी पर चढ़ी और पूरा परिवार इस रस्म में जमकर नाचा।

शादी में घोड़ी पर चढ़ी दुल्हन
अक्सर शादियों में दूल्हा ही घोड़ी पर चढ़कर शादी में एंट्री लेता है लेकिन बदलते समय के साथ समाज के रस्मों-रीति रिवाज भी बदल रहे हैं। राजस्थान के झुन्झुनू में एक दुल्हन ने घोढ़ी पर बैठकर एक नया संदेश दिया है। इस दुल्हन ने घोड़ी पर चढ़ कर समाज को दिखाया कि बेटी और बेटियों में कोई फर्क नहीं करना चाहिए।

दूल्हे की तरह तैयार होकर निकाली बारात
झुन्झुनू के नवलगढ़ इलाके में आईओसीएल ऑफिसर नीलम की हाल ही में शादी हुई। शादी की एक रस्म में नीलम ने एकदम दूल्हे जैसे कपड़े पहने। उन्होंने लाल-सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी और पगड़ी भी बांधी। इसके बाद घोड़ी पर चढ़कर नीलम ने शादी की रस्म पूरी की। नीलम ने ऐसा करने के पीछे बड़ा कारण भी बताया। उनके पिता की आठ बेटियां हैं।

पहले भी ऐसा कर चुकी हैं दुल्हनें
उन्होंने कहा, 'मेरा परिवार ये संदेश देना चाहता था कि किसी को भी बेटे और बेटियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए और उन्हें बराबर हक देने चाहिए।' इससे पहले भी राजस्थान के खारड़िया में एक दुल्हन अपनी शादी में घोड़ी पर चढ़कर पहुंची थी। इस दुल्हन ने भी दूल्हे की तरह सूटबूट पहना था और साफा बांधकर अपने दूल्हे को लेने पहुंची थी। लड़की के दादा का कहना था कि इससे वो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications