Amitabh-Jaya Bachchan Net Worth: अमिताभ या जया बच्चन, कौन है ज्यादा रईस? संपत्ति देखकर चौंधिया जाएंगी आंखें
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan Net Worth: सपा ने एक बार फिर से मशहूर फिल्म अभिनेत्री और कद्दावर नेता जया बच्चन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि साल 2004 से पार्टी उन्हें लगातार राज्यसभा भेज रही है। आपको बता दें कि जया बच्चन ने बुधवार को अपना हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

75 वर्षीय अभिनेत्री-सांसद ने नेटवर्थ डिक्लेयर की जो करोड़ों में हैं, बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन ने अपनी कुल नेटवर्थ 2022-2023 के लिए 1.63 करोड़ रुपये घोषित की है और उनके पास 9 लाख रुपये की गाड़ी और 40 करोड़ रुपये के गहने हैं।
अमिताभ बच्चन की संपत्ति
जहां जया बच्चन के पास 1.63 करोड़ रुपये हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन के पास 120.45 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके पास 17 कारों का कलेक्शन है , जिसमें कई लग्जरी ब्रांड शामिल हैं। तो वहीं अमिताभ बच्चन के पास 54 करोड़ के गहने भी हैं। मतलब ये कि धन के मामले में अमिताभ बच्चन अपनी घरवाली यानी कि जया बच्चन से ज्यादा अमीर हैं।
आलीशान घर में रहता है बच्चन परिवार
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे संपन्न कलाकारों में से एक हैं। ये हिंदी सिनेमा के उन दुर्लभ कपल में से एक हैं जो उम्र के इस पड़ाव में भी काम कर रहे हैं और उनकी डिमांड पब्लिक के बीच कम नहीं हुई है। अमिताभ बच्चन और जया के पास मुंबई में कई आलीशान घर हैं। वो लोग जलसा नाम के जिस घर में रहते हैं, उसकी भी कीमत करोड़ों में हैं, हाल ही में अमिताभ ने अयोध्या में भी जमीन खरीदी है।
कैसे होती है कमाई?
जया बच्चन इस वक्त भी फिल्में, विज्ञापन,पार्लियामेंट्री सैलरी और प्रोफेशनल फीस से कमाई करती हैं, ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वालीं जया बच्चन ने पहली बार साल 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट से संसद पहुंची थी। उन्होंने 2021 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया था तो ऐसी चर्चा थी कि वो ममता बनर्जी के साथ जा सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वो सपा के ही साथ हैं।
फिल्मी करियर
हिंदी फिल्मों की दमदार अभिनेत्री में से एक जया बच्चन ने मात्र 15 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी बंगाली फिल्म 'महानगर' से की थी। 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाली जया बच्चन ने बॉलीवुड में कदम साल 1971 में फिल्म 'गुड्डी' से रखा था।
यादगार फिल्मों में किया है काम
'उपहार', 'अनामिका', 'जवानी-दीवानी', 'पिया का घर', 'परिचय', 'कोशिश', 'शोर', 'फागुन', 'जंजीर' , 'अभिमान', 'फिजा', 'शोले', 'लगा चुनरी में दाग', 'कल हो न हो, 'कभी खुशी कभी गम, जैसी कई शानदार फिल्मों में उन्होंने काम किया है। वो हिंदी सिनेमा की मोस्ट पावरफुल एक्ट्रेस में से एक रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications