राज्यसभा के उपसभापति ने मायावती से किया आग्रह, कहा- एक बार और करें विचार

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन ने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से अपने इस्तीफे के कदम पर फिर से विचार करने का आग्रह किया। बता दें कि कुरियन ने मंगलवार (18 जुलाई) को मायावती को 3 मिनट से ज्यादा बोलने पर रोका था, जिस पर उन्होंने सदन में ही इस्तीफा देने की बात कह दी थी।

राज्यसभा के उपसभापति ने मायावती से किया आग्रह, कहा- एक बार और करें विचार

हालांकि जिस वक्त कुरियन यह आग्रह किया उस वक्त मायावती सदन में मौजूद नहीं थीं। कुरियन ने कहा कि यह सिर्फ उनका अनुरोध नहीं बल्कि पूरे सदन की भावना है। कुरियन ने बसपा नेता और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र से यह संदेश मायावती तक पहुंचाने के लिए कहा।

Recommended Video

    Lalu Yadav OFFERED Mayawati to be Rajyasabha Member from BIHAR । वनइंडिया हिंदी

    भेजा तीन पेज का इस्तीफा

    गौरतलब है कि मंगलवार को मायावती ने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति को भेज दिया था।मायावती ने सभापति को तीन पेज का इस्तीफा दिया था, जिसमें उन्होंने विस्तार से ये बताया है कि किन वजहों से वो राज्यसभा से इस्तीफा दे रही हैं।

    इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा था कि मैं गरीब, किसान, अल्पसंख्यक और दलितों की बात संसद में रखना चाहती हूं और अगर मैं इन वर्गों की बात नहीं रख सकती, मुझे रोका जाएगा तो फिर मेरा सदन में रहने का क्या फायदा है।

    ये है मामला

    आपको बता दें कि मंगलवार को मायावती राज्यसभा में सहारनपुर में दलितों पर हुई हिंसा के मुद्दा पर बोल रही थीं। इस दौरान राज्यसभा में केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और दूसरे सत्ता पक्ष के सदस्यों ने शोर-शराबा किया।

    इस पर मायावती ने उपसभापति से और ज्यादा समय मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर वो भड़क गईं और कहा कि वो बहुत अहम बात कर रही हैं और उन्हें बात पूरी करने दी जाए।

    उपसभापति के उन्हें बैठने के लिए कहा तो नाराज मायावती ने कहा कि या तो उन्हें बोलने दिया जाए, नहीं तो वो राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी। अनुमति ना मिलने के बाद हंगामे के बीच मायावतीं गुस्से में सदन से वॉकआउट कर गईं।

    इस पूरी बहस के दौरान मायावती और राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन में भी बहस हुई। मायावती उनसे और ज्यादा समय मांगने को लेकर अड़ गईं लेकिन जब कुरियन ने इंकार किया तो वो बुरी तरह से गुस्साईं और कहा कि उनको आखिर बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+