'लगता है आप मुझपर JPC बिठा दोगे', खड़गे ने खोला जगदीप धनकड़ का ऐसा राज, पीएम मोदी भी ठहाके मारकर हंसे
Mallikarjun Kharge on JPC, बुधवार को सदन में सभापति जगदीप धनखड़ और खड़गे के बीच मजाकिया संवाद देखने को मिला।

Mallikarjun Kharge on JPC, अडानी के मामले पर बुधवार को राज्यसभा में भी जबरदस्त टकराव देखने को मिला।अडानी समूह के बारे में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अडानी मामले पर बहस के दौरान राज्यसभा में स्पीकर जगदीप धनखड़ और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के स्पीकर को लेकर एक मजेदार वाकया सदन में सुनाया।
बुधवार को सदन में सभापति जगदीप धनखड़ और खड़गे के बीच मजाकिया संवाद देखने को मिला। अडानी मामले पर जेपीसी की मांग को लेकर अपनी बात रखने के क्रम में खड़गे ने कहा कि आपने कहा था कि आपने जब वकालत शुरू की थी तो हाथ में पैसे आते थे और गिन लेते थे। बाद में जब अच्छा कारोबार चला तो मशीन से कैश गिना जाने लगा। इस पर पूरा सदन ठहाके मार हंसने लगा।
इसके बाद खड़गे की बात जवाब देते हुए स्पीकर धनखड़ ने कहा कि, वकील वाली ऑथेंटिकेट करने की जरूरत नहीं। हाथ जोड़ता हूं मैंने मशीन से पैसे गिनने की बात नहीं की।आप तो मेरे ऊपर ही जेपीसी बिठा दोगे। यह सही नहीं है। उन्होंने ये कहा है कि मेहनत करते जाओ, छलांग अपने आप लगती जाएगी। इस मजाक को सुनकर सदन में मौजूद पीएम मोदी और अन्य सांसद भी हंसने लगे।
यही नहीं खड़गे के आरोपों पर स्पीकर ने तंज कसते हुए कहा, आपका हाल यह है कि ना खाता ना बही, जो मैं कहूं वही सही। सदन में जब आरोप लगाते हैं तो सबूत भी देने चाहिए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिंडेनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति - जेपीसी गठित करने की मांग दोहराते हुए बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण दिशाहीन है और इसमें भविष्य के बारे में कोई योजना नहीं है।
खड़गे ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि एक उद्योग समूह की संपत्ति असाधारण ढंग से बढ़ी है और यह देश के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काबिज है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे, बंदरगाह, सीमेंट, खनन, सड़क निर्माण तथा अन्य कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह उद्योग समूह है। विपक्ष के नेता ने कहा कि इस उद्योग समूह ने सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा जीवन बीमा बीमा निगम जैसे संस्थानों से कर्ज लिया है।












Click it and Unblock the Notifications