राज्यसभा सभापति धनखड़ ने उपाध्यक्षों के नए पैनल का किया पुनर्गठन, 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी शामिल
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा उपाध्यक्षों के लिए नए पैनल का पुनर्गठन किया है। इसके साथ ही इस बार 50 फीसदी महिला सांसदों को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है।
राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राज्यसभा उपाध्यक्षों के नए पैनल का पुनर्गठन किया है। इस ऐतिहासिक कदम में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 50 फीसदी महिला सांसदों के साथ चार महिला सांसदों को नामांकित किया है, वे पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उपाध्यक्षों के पैनल में 50% महिला सदस्यों को नामित किया है। एस फांगनोन कोन्याक नागालैंड से उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित पहली महिला बनीं। इस मानसून सत्र से राज्यसभा अध्यक्ष डिजिटल हो जाएंगे।

उपराष्ट्रपति ने सदन में बताया कि पैनल का पुनर्गठन 17 जुलाई 2023 को कर दिया गया था। राज्यसभा उपाध्यक्ष बनाई गई सांसदों में पीटी ऊषा, फौजिया खान, सुलाता देव, वी विजयसाई रेड्डी, घनश्याम तिवारी, एल हनुमंथैया, एस फांगनोन कोन्याक और सुखेंदु शेखर रे का नाम शामिल है।
सभापति ने एस. फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। इसके साथ ही उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला सदस्यों में पीटी ऊषा प्रसिद्ध एथलीट है। पीटी ऊषा को 2022 में राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था। पैनल की तीसरी सदस्य डॉ. फौजिया खान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से सांसद है। खान अप्रैल 2020 में राज्य सभा के लिए चुनी गई हैं। इसके साथ चौथी सदस्य बीजू जनता दल से राज्यसभा सांसद सुलता देव भी पैनल में शामिल है।
बता दें कि राज्यसभा के नियमों के अनुसार, राज्यसभा सभापति समय समय पर सदन के सदस्यों में से कुछ को उपाध्यक्ष पैनल में नामित करते हैं। इन उपाध्यक्षों में से कोई एक सभापति और उपसभापति की गैर मौजूदगी या फिर उनके निवेदन पर सदन की कार्यवाही का संचालन कर सकता है।
इसके साथ ही राज्यसभा के सभापति अब सदन के कामकाज का संचालन इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट का प्रयोग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications