Rajya Sabha Bypolls: राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी को टीडीपी का साथ, स्मृति ईरानी और अन्नामलाई पर निगाहें
Rajya Sabha Bypolls BJP TDP Support: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव में आंध्र प्रदेश की एक खाली सीट के लिए अपने सहयोगी दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का समर्थन हासिल कर लिया है।
चुनाव आयोग पहले ही इस उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर चुका है, और नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है, जिससे पहले राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मंगलवार, 22 अप्रैल को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, जहां इस मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना जाताई जा रही है। बता दें कि भाजपा और टीडीपी के बीच यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब दोनों दलों के बीच राज्य और केंद्र में सहयोग को लेकर नई रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि राज्यसभा उपचुनाव को लेकर भी यह चर्चा एजेंडे का अहम हिस्सा होगी।
Rajya Sabha Bypolls BJP TDP Support: विजयसाई रेड्डी के इस्तीफे से शुरू हुई प्रक्रिया
इस उपचुनाव की पृष्ठभूमि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के वरिष्ठ नेता विजयसाई रेड्डी के अप्रत्याशित इस्तीफे से जुड़ी है। रेड्डी का राज्यसभा कार्यकाल जून 2028 तक था लेकिन उन्होंने इसी साल जनवरी, 2025 में न केवल संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया बल्कि अपनी सक्रिय राजनीति से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनके इस निर्णय से राजनीतिक शुरू हो गई और इसके साथ ही राज्यसभा की इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।
इसके अलावा VISRCP के दो अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी अपने पदों से इस्तीफा दिया, जिससे कुल तीन सीटें रिक्त हुईं। आंध्र प्रदेश विधानसभा में बहुमत होने के कारण टीडीपी ने दो सीटों पर दावा पेश किया है। तीसरी सीट पर भाजपा की नजर है, जो अब टीडीपी के समर्थन से उसे हासिल करने की कोशिश में है। यह वही है सीट है जो विजयसाई रेड्डी के इस्तीफे से खाली हुई और इस पर 9 मई को मतदान होना है।
Rajya Sabha Bypolls: ईरानी या अन्नामलाई किसे राज्सभा भेजेगी BJP
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो भाजपा की ओर से राज्यसभा सीट के लिए जिन नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ये दो नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आए हैं।
स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर भारतीय राजनीति में बड़ी पहचान बनाई थी। हालांकि, 2024 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से करीब 1.6 लाख मतों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भाजपा में उन्हें अब भी एक प्रभावशाली, जुझारू और जनाधार वाली नेता के रूप में देखा जाता है। राज्यसभा के जरिए उन्हें पुनः संसद में लाने की रणनीति पर पार्टी विचार कर रही है।
वहीं, अन्नामलाई एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पुलिस सेवा छोड़कर भाजपा की राजनीति में कदम रखा और कम समय में तमिलनाडु में पार्टी का चेहरा बन गए। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और राज्य में भाजपा की सामाजिक पहुँच बढ़ाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने युवाओं और ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की।
हालांकि, अन्नामलाई को हाल ही में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख पद से हटना पड़ा। यह कदम एआईएडीएमके के साथ संभावित गठबंधन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया, क्योंकि अन्नामलाई की आक्रामक शैली और AIADMK नेताओं के खिलाफ खुली बयानबाजी को पहले से टूटे गठबंधन के लिए एक बड़ी बाधा माना गया था। जानकारों का मानना है कि अन्नामलाई को राज्यसभा भेजकर पार्टी उन्हें केंद्र में जिम्मेदारी देने की तैयारी में है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में आगे लाया जा सके।
Rajya Sabha Bypolls: भाजपा-टीडीपी गठबंधन का बदलता समीकरण
राज्यसभा उपचुनाव केवल एक सीट के लिए है, लेकिन इसके जरिए भाजपा और टीडीपी के बीच बढ़ती नजदीकी साफ तौर पर देखी जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों दलों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे, लेकिन आगामी आम चुनावों से पहले यह समझौता एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि भाजपा आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अपने राजनीतिक विस्तार के लिए क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ गठजोड़ को प्राथमिकता दे रही है। राज्यसभा जैसे चुनावों में सीटों की संख्या कम होने के बावजूद राजनीतिक महत्व बहुत अधिक होता है, क्योंकि इसके जरिए भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी अपने रणनीतिक नेताओं को संसद में जगह दिला सकती है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications