रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर से सोने और डायमंड के 60 गहने चोरी, पुलिस को बताया किस पर है शक
Aishwarya Rajinikant: ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सलाम की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस शूटिंग के लिए तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों में दौरा करते रहती हैं।

Aishwarya Rajinikant jewellery stolen: सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर से लाखों का सोने का गहना चोरी हो गया है। ऐश्वर्या रजनीकांत ने चेन्नई के तेयनमपेट पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें दावा किया गया है कि उनके चेन्नई स्थित घर से उनके लॉकर से सोने और हीरे के 60 आभूषण गायब हो गए हैं। गहनों की कीमत 3.60 लाख रुपये है। ऐश्वर्या रजनीकांतने बताया कि इन गहनों को उन्होंने 2019 में अपनी बहन सौंदर्या की शादी में पहनने के लिए लिया था।
शिकायत में ऐश्वर्या रजनीकांत ने कहा है कि उन्होंने गहनों को एक लॉकर में रखा था और उसके घर के कुछ नौकरों को इसकी जानकारी थी। तेयनमपेट पुलिस ने आईपीसी की धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 27 फरवरी को ये शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐश्वर्या रजनीकांत का कहना है कि 10 फरवरी को उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला था।
ऐश्वर्या रजनीकांत को गहनों की चोरी के लिए नौकरों और ड्राइवर पर शक है। ऐश्वर्या रजनीकांत का कहना है कि जब हाल ही में वह अपना लॉकर चेक करने गई तो उसमें गहने नहीं थे। ऐश्वर्या ने घर का काम करने वाले तीन लोगों पर चोरी का शक जताया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में बहन की शादी में गहने पहनने के बाद लॉकर में रखा गया था। जिसके बाद लॉकर को तीन जगहों पर शिफ्ट किया गया है। अगस्त 2021 तक लॉकर को सेंट मैरी रोड अपार्टमेंट में रखा गया था। उसके बाद लॉकर को सीआईटी कॉलोनी में शिफ्ट किया गया था। यहां ऐश्वर्या रजनीकांत अपने एक्स-हसबैंड एक्टर धनुष के साथ रहती थीं।
इसके बाद 9 अप्रैल 2022 को लॉकर को जनीकांत के पोइस गार्डन स्थित आवास में शिफ्ट किया गया था। लेकिन अब लॉकर में गहने नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications