भारत की खुली चेतावनी, पाक ने की फायरिंग तो जवाब देने में गोलियों की गिनती भी मत करना
नयी दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की ओर से बार-बार हो रही फायरिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए खुली चेतावनी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है ति हमने सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों से स्पष्ट कहा कि अपनी तरफ से पहल मत करना, मगर उधर से गोली चलती है तो फिर जवाब देने में गोली की ‘काउन्टिग' भी न करना और इसका असर भी हुआ है।

भारत की ओर से ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान को इस तरह से चेतावनी दी गई है। इससे पहले भी पाक को भारत ने सीजफायर उल्लंधन को लेकर अलर्ट किया, लेकिन पाक पर कोई असर नहीं हुआ । लखनऊ में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं नहीं समझता कि इस मुद्दे पर दो राय हो सकती है।
जहां तक आतंकवाद का सवाल है यह एक बहुत बड़ी चुनौती है, मगर जहां तक मैं समझता हूं यह चुनौती केवल भारत के सामने ही नहीं, बल्कि यह प्रश्न पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने है। राजनाथ सिंह कहा कि मैं पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बारे में बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी से परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications