सार्क सम्मेलन के दौरान पाक गृहमंत्री से नहीं मिलेंगे राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर के उल्लंघन के बाद अब अपना रुख और कड़ा कर लिया है। पहले राजनाथ सिंह ने साफ किया कि बीएसएफ की ओर से पाक की हर फायरिंग पर सफेद झंडे के बजाय फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया जाए।

अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया है कि वह नेपाल में सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में पाकिस्तान के गृहमंत्री से नहीं मिलगें।
राजनाथ सिंह ने कहा है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। गृहमंत्री ने उन खबरों को खारिज किया है कि वह सार्क सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के गृहमंत्री से मिल सकते हैं।
गृहमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद और हिंसा नहीं रुकेगी बातचीत का सवाल नहीं है। सार्क के गृहमंत्रियों का सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को नेपाल में होने वाला है।
साथ ही गृहमंत्री ने सीमा पर पाकिस्तान के तरफ से लगातार हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बीएसएफ को कहा है।
हरियाणा के पलवल में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने कई बार पाकिस्तान को सफेद झंडे दिखाए यानी शांति के संकेत दिए, लेकिन वे लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे में अब सफेद झंडा दिखाने की बजाय फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देने का समय है।












Click it and Unblock the Notifications