कांग्रेस में कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए हैं: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ नेता मौसमी हिंदू हैं। पहले ये लोग राम और हनुमान के नाम से किनारा करते थे
जिस तरह से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में पूजा अर्चना की उसपर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखा हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग मौसमी हिंदू है। राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी को जीवंत घोषित किया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए हैं, अब नर्मदाजी में जाकर आरती की जा रही है। पहले आपको नर्मदा जी क्यों नहीं याद आईं, अब नर्मदा जी क्यों याद आ रही हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी को जीवित ईकाई घोषित किया है। इस मौके पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नर्मदी जी जीवंत हैं। जो भी नर्मदा जी की शरण में जाएगा उसे उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। नर्मदा जी की शरण में जाने के लिए दिल खोलकर याचना करनी चाहिए। दिल खोलकर प्रार्थना करनी चाहिए। उसी को नर्मदा जी आशीर्वाद देंगी। अब ये लोग हनुमान जी की गदा लेकर अपनी मीटिंग कर रहे हैं।
पहले राम और हनुमान का नाम लेते ही लगता था कि इनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है, आज ये लोग राम हनुमान का नाम ले रहे है। हमने जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की बात कही तो इसी कांग्रेस ने उसका विरोध किया था। हम लोगों को चार-चार सरकारें गंवानी पड़ी थी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोगों को पांच गारंटी दे रही है। जब कमलनाथ जी सरकार में थे तो कई घोषणाएं की गई थीं, एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया गया। अब कांग्रेस फिर से गारंटी दे रही है। कांग्रेस ने हमेशा वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 9 साल में भाजपा ने अपने सारे वादे पूरे किए हैं। हमने वादा किया था कि भव्य राम मंदिर बनवाएंगे, आपने अयोध्या में राम लला की प्रतिस्थापना को देखा, जल्द ही 22 जनवरी 2024 भव्य मंदिर भी देखेंगे। बता दें कि अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश में सियासी पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications