राजनाथ सिंह ने कहा हम सरकार बनाने नहीं देश बनाने के लिए निकले हैं

rajnath singh
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि हम देश बनाना चाहते हैं, सरकार नहीं। भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम पर विश्वास करती है, जबकि कांग्रेस दहशत फैलाकर जनमत हासिल करना चाहती है।

भाजपा अध्यक्ष यहां पार्टी प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सबके दरवाजे पर जाओ, ये मत सोचो कि कौन हमें वोट देगा या नहीं। हम प्यार मोहब्बत से समर्थन पाना चाहते हैं। भाजपा इंसान और इंसानियत की राजनीति करती है। कांग्रेस ने हमेशा वोट हथियाने की राजनीति की है। भाजपा हर वर्ग का विकास चाहती है। आज देश का युवा भटका हुआ है, उसे रोजगार नहीं मिल रहा, परेशान है। भाजपा सरकार आई ऐसी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी जो रोजगारपरक हो, युवाओं को दो से तीन फीसद ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

कांग्रेस को घोटालों की सरताज बताते हुए राजनाथ ने कहा कि कैग रिपोर्ट से स्पष्ट है कि इस सरकार के कार्यकाल में 5.5 लाख करोड़ के घोटाले हुए। उनका कहना था कि जब राजग सरकार ने किसानों के फसल बीमा लागू किया था। विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज पाकिस्तान, चीन हमें आंखे दिखा रहा है। सरहद पर तैनात जवानों का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा। भाजपा सरकार बनने पर ऐसी रणनीति बनाई जाएगी कि कोई भी देश हम पर आंख उठाने की हिम्मत न कर सके। इस जनसभा के बाद भाजपा अध्यक्ष रामनगर व नैनीताल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+