सपा-बसपा और कांग्रेस पर यूपी में जमकर बरसे राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने यूपी के हरदोई जिले में आयोजित परिवर्तन रैली में कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश से जिस विकास और सुशासन को दूर कर दिया है, भाजपा उसकी घर वापसी कराएगी।

हरदोई। देश के सबसे सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन रैली के जरिए जोर-शोर से यूपी की सत्ता में आने की कोशिश में लगी है।

rajnath singh

मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के हरदोई जिले में आयोजित परिवर्तन रैली में कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश से जिस विकास और सुशासन को दूर कर दिया है, भाजपा उसकी घर वापसी कराएगी।

कांग्रेस सहित विपक्ष पर हमला बोलते हुए राजनाथ ने कहा कि उन्होंने हमें लोकसभा और राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा नहीं करने दी, इसलिए हमने इस मुद्दे पर जनता के बीच जाने का फैसला किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कभी मध्य प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद आज वहां विकास की चमक दिखाई देती है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां भी विकास सर्वोपरि होगा।

नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों के बाहर लगी लाइन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लाइन तो सभी जगह आपने लगवाई है, हम तो उसे तोड़ना चाहते हैं।

राहुल पहले भी बोले, हवा तक नहीं चली: राजनाथ

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए राजनाथ सिंह बोले कि कांग्रेस के नौजवान नेता कहते हैं कि बोलूंगा तो भूचाल आ जाएगा। आप पहले भी बोलते रहे लेकिन हवा तक नहीं चली।

आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को घेरते हुए उन्होंने कहा कि किसी से लड़ना चाहिए, छुपकर वार नहीं करना चाहिए। बहादुर वो है जो आमने-सामने की जंग करने को तैयार हो जाए।

पाकिस्तान की धरती की खड़े होकर उसे जवाब दिया: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि सार्क सम्मेलन के समय आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी की हुई है।

उन्होंने कहा, 'पहले तो मेरा मन नहीं था पाकिस्तान जाने का, लेकिन फिर मैंने सोचा कि किसी और देश में रहकर पाकिस्तान की करतूतों की चर्चा नहीं करनी, बल्कि उसकी करतूतों की अगर चर्चा करनी है तो पाकिस्तान की धरती की छाती पर खड़े होकर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+