भारत ने की मांग खालिस्तानी संगठन SFJ को आतंकी संगठन घोषित करें अमेरिका ! राजनाथ सिंह की गबार्ड से मुलाकात

Rajnath Singh News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका से सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) को आतंकवादी संगठन घोषित करने को कहा। उन्होंने नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे को उठाया साथ ही उन्होंने एसएफजे द्वारा उत्पन्न खतरे को भी बताया।

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तुलसी गबार्ड के साथ अपनी बैठक के दौरान एसएफजे द्वारा उत्पन्न खतरे को बताया और अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि खालिस्तान समर्थक अलगाववादी समूह है जिसे भारत ने 2019 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया था।

Rajnath Singh

इस बैठक के बारे में न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार बताया गया कि बैठक के दौरान रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिलकर खुशी हुई। हमने रक्षा और सूचना साझा करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करना है।

PM मोदी ने X पर किया पोस्ट

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद तुलसी गबार्ड ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर करते हुए लिखा कि @TulsiGabbard का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों देश आतंकवाद का मुकाबला करने और समुद्री और साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने बीते रविवार(16 मार्च) को NSA अजीत डोभाल, रॉ प्रमुख रवि सिन्हा और आईबी निदेशक तपन डेका द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय खुफिया सम्मेलन में भी भाग लिया। इस बैठक में Five Eyes alliance -अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खुफिया प्रमुख शामिल थे।

सिख फॉर जस्टिस(एसएफजे) संगठन क्या है?

सिख फॉर जस्टिस अमेरिका में मौजूद एक अलगवावादी ग्रुप है। यह संगठन पंजाब के वकील गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा संचालित किया जाता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है। यह अलगवावादी ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है कि पंजाब एक अलग देश (खालिस्तान) बने। साल 2007 में इसकी स्थापना हुई थी। इस संगठन पर पहली बार प्रतिबंध साल 2019 में लगाया गया था। इस संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट X और फेसबुक पर भी प्रतिबंध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+