घाटी के 'असली हीरो' वानी से मिले राजनाथ, कही बड़ी बात
नई दिल्ली। बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में टॉप करने का कमाल करने वाले नबील अहमद वानी से रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। वानी से मुलाकात के बाद राजनाथ ने कहा कि नबील की सफलता घाटी के कई लोगों को प्रेरित करेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि नबील की सफलता की कहानी दर्शाती है कि जम्मू कश्मीर में युवाओं में काफी संभावना है और उनकी सफलता राज्य में कई युवा लड़कों और लड़कियों को प्रेरित करेगी।

राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद वानी ने कहा कि आतंक का रास्ता छोड़ कश्मीरी युवा अमन की राह पर चलें। जम्मू कश्मीर के जो लड़के पत्थर फेंकते समय चेहरा तक नहीं दिखा सकते उसी जम्मू कश्मीर का एक लड़का देश के सामने गर्व से सिर उठाकर खड़ा हुआ है।
वानी ने कहा कि युवाओं के बीच बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, जिसे केवल शिक्षा के जरिए ही हल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि नबील की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई। उसके बाद उन्होंने पंजाब से इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के लिए उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी। उन्होंने यहां भी टॉप किया था। इंजीनियरिंग के बाद वो डिफेंस फोर्सेस की तैयारी करने लगे। उन्होंने बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) के असिस्टेंड कमांडेंट (वर्क्स) परीक्षा में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल किया। वो जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications