राजनाथ सिंह चार अहम कैबिनेट कमेटियों में हुए शामिल, पहले नहीं किया था शामिल

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम चार महत्वपूर्ण कमेटियों में जोड़ दिया गया है। पहले इन्हें इन कमेटियों में शामिल नहीं किया गया था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद इन्हें कमेटी में जगह दे दी गई है। राजनाथ सिंह के पास मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्रालय था। लेकिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनसे गृह मंत्रालय लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दे दिया गया।

राजनाथ सिंह को मिली कैबिनेट कमेटी में जगह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम अब संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, निवेश और विकास संबंधी कैबिनेट समिति और रोजगार और कौशल विकास पर कैबिनेट समिति में जोड़ा गया है। राजनाथ सिंह को सबसे अहम मानी जाने वाली राजनीतिक मामलों और संसदीय मामलों की समिति में शामिल नहीं किया गया था। जबकि 2014 में राजनीतिक और आवास से जुड़ी समिति में राजनाथ सिंह को रखा गया था। लेकिन विवाद बढ़ने के उन्हें छह महत्वपूर्ण समितियों में शामिल कर लिया गया।

पीएम मोदी की बराबरी की

पीएम मोदी की बराबरी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार पूर्ण बहुमत से दूसरी बार सत्ता की कमान संभालने के बाद 8 कैबिनेट कमेटियों का गठन किया है। पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सिर्फ दो कमेटियों में ही जगह दी गई थी, लेकिन अब उनको 6 कमेटियों में जगह मिल चुकी है। दो कमेटियों में शामिल होने के साथ ह राजनाथ सिंह ने कैबिनेट कमेटियों में जगह पाने के मामले में पीएम मोदी की बराबरी कर ली है। पीएम मोदी और राजनाथ सिंह अब 6-6 कमेटियों में शामिल हैं। वहीं मोदी सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सभी 8 कमेटियों में शामिल किया है।

किसको किस कमेटी में मिली जगह

किसको किस कमेटी में मिली जगह

गृह मंत्री अमित शाह के बाद सबसे ज्यादा 7 कमेटियों में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को जगह मिली है। वहीं पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को 6 तो रेलमंत्री पीयूष गोयल को पांच, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चार-चार कमेटियों में शामिल किया गया है। अब संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+