चीनी घुसपैठ पर लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह- वास्तविक सीमा रेखा को लेकर दोनों देशों में भ्रम

चीनी घुसपैठ पर लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह- सीमा रेखा को लेकर भ्रम की स्थिति

Recommended Video

    Rajnath Singh in Lok Sabha : Our border is secured and forces are fully alert | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बुधवार को लोकसभा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर हुए एक सवाल के जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हां, ऐसा कई दफा हो जाता है क्योंकि सीमारेखा को लेकर भ्रम है। राजनाथ सिंह ने कहा, एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) को लेकर दोनों देशों के बीच कुछ भ्रम हैं। ऐसे में सैनिक भी कई बार दूसरी ओर चले जाते हैं। ऐसा हमारे सैनिकों के साथ भी हो जाता है और वो उस तरफ चले जाते हैं लेकिन सीमा सुरक्षा को लेकर मैं पूरे देश को आश्वस्त करना चाहता हूं, सीमाएं सुरक्षित हैं।

    चीनी घुसपैठ पर राजनाथ सिंह, Rajnath singh china infiltration, Rajnath singh, Adhir Ranjan Chowdhury, china, Lok Sabha, winter session, राजनाथ सिंह, चीन, लोकसभा

    बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि चीनी सेना के भारतीय क्षेत्र में आने की रिपोर्ट लगातार सामने आई हैं। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ पर तो हमारा रुख आक्रामक दिखता है लेकिन चीन को लेकर हम नरम दिखते हैं। सरकार स्पष्ट करे कि चीन के मामले में सरकार का रवैया नरमी का क्यों है।

    चौधरी के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा, वास्तविक सीमा रेखा को लेकर दोनों देशों के बीच कई जगहों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कभी चीनी सेना के जवान इधर आ जाते हैं तो कई बार हमारी सेना के जवान भी उधर चले जाते हैं।

    चीन से निपट सकते हैं: सिंह

    राजनाथ सिंह ने कहा, सीमा सुरक्षा को लेकर हम कमजोर नहीं हैं। चीन से किसी भी विवाद से निपटने के लिए हमारे पास मेकेनिज्म मौजूद है और हमारी सेनाएं पूरी तरह चौकस हैं। वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

    राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच लगातार बैठकें होती हैं। जॉइंट सेक्रटरी लेवल पर भी हम लोग बातचीत करते रहते हैं। सरकार देश की जरूरतों को लेकर पूरी तरह जागरूक है। सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एयर, रेल और रोड कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत कर रही है। हम टनल्स का भी तेजी से निर्माण कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+