70 साल के हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली, 10 जुलाई: देश के रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज 70 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सहयोगी को बधाई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके व्यक्तित्व और अनुभव के लिए हमेशा उन्हें सराहा जाता है। वो एक अच्छे सांसद और प्रशासक भी हैं। भगवान उनको दीर्घायु प्रदान करे।

प्रधानमंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए राजनाथ ने लिखा कि शुभकामनाओं और दयालु शब्दों के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद। आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश सकारात्मक परिवर्तन के मुहाने पर है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि रक्षामंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।
बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने भी राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि माननीय राजनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वो अपने मिलनसार स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के लिए आपका अपार योगदान, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठनात्मक कौशल प्रेरणादायक है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। वहीं सीएम योगी ने लिखा कि बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री, लोकप्रिय, कर्मठ एवं जुझारू राजनेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications