राजनाथ सिंह बोले होनी चाहिए मथुरा हिंसा की सीबीआई जांच
लखनऊ। मथुरा हिंसा में जिस तरह से 28 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 200 से अधिक लोग घायल हुए उसपर सियासत तेज हो गयी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की बात कही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें सीबीआई जांच की सिफारिश करती है तो वह बिल्कुल इस मामले का सच सामने लायेगे। उन्होंने कहा कि हम सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं।

राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर भी प्रश्न खड़े किये, उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से इस मामले का सच लोगों के सामने आ सकता है। लिहाजा अखिलेश यादव इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करेंगे। अमरोहा में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है। मथुरा में जो कुछ हुआ उसकी हकीकत लोगों के सामने आनी चाहिए।
मथुरा की हकीकत को लोगों के सामने लाने के लिए इस मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए और अगर अखिलेश सीबीआई जांच की सिफारिश करते हैं तो वह इस मामले की जांच कराकर दूध का दूथ और पानी का पानी कर देंगे। गन्ना किसानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने छह हजार करोड़ रुपए यूपी सरकार को दिये हैं। लेकिन आजतक किसानों के खातों में यह रकम नहीं पहुंची है।
केंद्र सरकार की किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को भी राजनाथ सिंह ने गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से किसानों की हितैशी रही है। हमने किसान फसल बीमा योजना शुर की जो राज्य सरकार ने इस तरह की कोई भी स्कीम किसानों के लिए आजतक नहीं शुरु की।












Click it and Unblock the Notifications