गृहमंत्री ने पाक को दी चुनौती, कहा दुश्मनों के लिए महाकाल है BSF
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीमा सीमा सुरक्षा बल के 49वें स्थापना दिवस में शामिल हुए। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे बीएसएफ जवान दुश्मनों के लिए महाकाल है।

गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के सीजफायर का जबाव हमारे जवानों ने संयम बरतते हुए दिया है। जवानों को देश की शान बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के स्वाभिमान को चोट लगती है, हमारे जवान महाकाल बनकर खड़े हो जाते हैं।
स्थापना दिवस में शहीदों को नमन करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज हम उनकी वजह से ही अपने घरों में सुरक्षित बैठे हैं। शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि शदीहों के जीवन परिचय लिखा जाना चाहिए।राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जानते है कि हमारे जवानों को बहुत सी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जवानों से वादा किया कि वो उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications