कराची हमले के बाद से चौकन्ने हुए राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में अब आतंकवाद व नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं होगी। इसके लिए कम्प्रहेसिव-इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करते हुए भारत की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने का खाका खींचा जा चुका है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कराची हवाई अड्डे पर हमले के पीछे नरेंद्र मोदी सरकार का हाथ होने का आरोप लगाए जाने संबंधी पाकिस्तान से आने वाली किसी भी टिप्पणी का असर दोनों देशों के बीच के सौहार्दपूर्ण रिश्ते पर नहीं पड़ेगा।
राजनाथ सिंह जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के आरोपों पर जवाब देते हुए बोले कहा कि किसी के आरोप लगाने से भारत-पाकिस्तान के बीच के संबंधों पर असर नहं पड़ेगा। गौरलतब है कि कराची हवाई अड्डे पर आतंकवादियों के हमले में 10 आतंकी समेत 30 लोगों की जान चली गई थी। इस आतंकी हमले ने पाकिस्तान में हवाई अड्डे की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications