PETA's Hottest Vegetarians 2017: आलिया भट्ट-राजकुमार राव बनें पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटीज 2017

नई दिल्ली। अपने संजिदा अभिनय से लोगों को मुरीद बनाने वाले अभिनेता राजकुमार राव और हिंदी सिनेमा की बबली गर्ल आलिया भट्ट ने फिल्मों से इतर जाकर भी एक अच्छा काम किया है, जिसकी वजह से उन दोनों को 2017 के पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटीज के खिताब से नवाजा गया है। इन दोनों ने ये खिताब अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, सनी लियोन, आर माधवन, विद्युत जामवाल, कंगना रनौत और श्रीदेवी जैसी दिग्गजों को पछाड़ कर हासिल किया है।

'पेटा' के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा

'पेटा' के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा

इस बारे में मीडिया को जानकारी 'पेटा' के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा ने दी, जिन्होंने कहा कि आलिया-राजकुमार काफी फिट है और दोनों ही नौजवानों के सामने फिटनेस का सही उदाहरण पेश कर रहे हैं।

वेज फूड को पंसद करते हैं

वेज फूड को पंसद करते हैं

दोनों ही वेज फूड को पंसद करते हैं और दोनों ने ही साबित कर दिया कि वे वेज फूड खाकर ज्यादा आकर्षक और ऊर्जावान बने रह सकते हैं इसलिए दोनों खिताब के हकदार हैं।

खुशी का अंदाजा

इस खिताब से खुश राजकुमार ने अपनी खुशी फोटो के जरिए इंस्ट्रागाम पर शेयर की है, उन्होंने इस अवार्ड को बहुत स्पेशल बताया है। उनकी तस्वीर देखकर आप उनकी खुशी का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

पेटा (PETA)

पेटा (PETA)

पेटा (PETA) या पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग (People for the Ethical Treatment of Animals) एक पशु-अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नॉर्फोल्क में स्थित है।

20 लाख सदस्य

20 लाख सदस्य

विश्व भर में इसके लगभग 20 लाख सदस्य हैं । इन्ग्रिड न्यूकिर्क (Ingrid Newkirk) इसके अध्यक्ष हैं। संस्था जानवरों के अधिकारों की स्थापना और बचाव के लिए समर्पित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+