Love Story: बीजेपी के इस नेता को हुआ एयर होस्टेस से प्यार, फ्लाइट उड़ाते-उड़ाते दिल हार बैठा ये दिग्गज
Love Story: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में एक बार फिर से राजीव प्रताप रूडी ने बाजी मारी है, उन्होंने क्लब के सचिव पद के लिए हुए चुनाव में अपनी ही पार्टी के डॉ. संजीव बालियान को हराकर जीत हासिल की है, जिसके बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इस बार के इलेक्शन में बीजेपी के अमित शाह और कांग्रेस की सोनिया गांधी जैसे प्रमुख सदस्यों ने भी वोट किया था।
मालूम हो कि रूडी ने डॉ. संजीव बालियान को 100 से ज्यादा वोटों से पराजित किया है, इस चुनाव में 1,295 वर्तमान और पूर्व सांसदों में से 680 से ज्यादा वैध वोट डाले गए।

यह एक शानदार जीत है: राजीव प्रताप रूडी
जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए रूडी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'यह सभी सांसदों और उन सभी के लिए एक शानदार जीत है जिन्होंने पिछले दो दशकों से टीम के निरंतर प्रयासों का समर्थन किया है, मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।'
कुछ पल बहुत तनावपूर्ण थे: नीलम प्रताप सिंह
तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी नीलम प्रताप सिंह ने कहा 'कुछ पल बहुत तनावपूर्ण थे, लेकिन अब हम निश्चिंत हैं। हम सबके साथ जश्न मनाएंगे।'
लाइसेंस प्राप्त पायलट हैं राजीव प्रताप रूडी
आपको बता दें कि बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक राजीव प्रताप रूडी मूलरूप से बिहार से हैं। वो चार बार सांसद रहे हैं। उन्होंने 1996, 1999 और 2014 में छपरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार जीत हासिल की थी, जो बाद में सारण बन गया। वे एक लाइसेंस प्राप्त पायलट भी हैं।
रूडी की Love Story भी काफी दिलचस्प
आपको बता दें कि 30 मार्च 1962 को पटना में जन्मे रूडी की लवलाइफ भी काफी दिलचस्प है। उनकी पत्नी नीलम सिंह मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं और वो शादी से पहले एयर होस्टेस थीं। उन्होंने दस साल इंडियन एयरलाइंस में काम किया है, रूडी एक ट्रेंड पायलट हैं और उन्होंने सुखोई समेत कई विमान उड़ाए हैं। एक हवाई यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात नीलम सिंह से हुई थी।
नीलम सिंह से रूडी को पहली नजर में ही प्यार हो गया था (Love Story)
बेइंतहा खूबसूरत नीलम सिंह से रूडी को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। कहते हैं दोनों को हवा में इश्क हुआ था। फिलहाल दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा और दोनों ने परिवारवालों की रजामंदी से साल 1991 में शादी कर ली। इस खूबसूरत पॉवर कपल को दो बेटियां हैं, जिनके नाम अतिशा प्रताप सिंह और अवश्रेया रूडी है। बड़ी बेटी अवश्रेया रूडी (जन्म 1993) एक वकील और पोलो खिलाड़ी भी हैं, जबकि छोटी बेटी, अतीशा प्रताप सिंह (जन्म 2000) एक कुचिपुड़ी नर्तकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications