Kamal Haasan ने RS के लिए किया नामांकन, जानिए 70 साल में क्यों तन्हा जी रहा ये दिग्गत अभिनेता
Kamal Haasan News Updates: देश के दिग्गज एक्टर में से एक कमल हासन आपको अब संसद के अंदर बोलते हुए नजर आएं क्योंकि उन्होंने आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। मालूम हो कि मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन ने डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की उपस्थिति में टीएन सचिवालय में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दें कि राज्यसभा के लिए चुनाव 19 जून को होने वाले हैं।
गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कमल हासन देश की लोकप्रिय हस्तियों में शामिल हैं, फिल्मी पर्दे पर एक से एक मुश्किल रोल निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने कमल हासन की यहां हम पर्सनल लाइफ के बारे में बात करेंगे, जो कि उनकी सियासी और फिल्मी सफर से बहुत जुदा है।

असल जिंदगी में किसी के हो ना पाए कमल? (Kamal Haasan)
पर्दे पर मशहूर अभिनेत्रियों के साथ इश्क लड़ाने वाले और 'एक-दूजे के लिए' जान देने वाले कमल हासन असल जिंदगी में आज अकेले हैं, हालांकि लाइफ में उन्होंने दो बार शादी की और एक लंबा लिवइन रिलेशन भी जिया, बावजूद इसके कमल हासन 70 बरस की अवस्था में तन्हा जीवन गुजार रहे हैं।
भरतनाट्यम डांसर वाणी गणपति से की थी पहली शादी (Kamal Haasan)
मालूम हो कि दौलत-शोहरत की गद्दी पर बैठे कमल हासन को पहली बार मोहब्बत मशहूर भरतनाट्यम डांसर वाणी गणपति से हुई थी, दोनों ने साल 1978 में शादी की थी। दोनों पहली बार एक डांस शो में ही मिले थे और यहीं से दोनों के इश्क की शुरुआत हुई थी लेकिन दोनों का प्यार शादी के बाद खत्म हो गया और दस साल बाद दोनों अलग हो गए।
अभिनेत्री सारिका से की दूसरी शादी (Kamal Haasan)
इसके बाद कमल हासन की लाइफ में खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री सारिका की एंट्री हुई, दोनों के रिश्ते के काफी चर्चे हुए थे, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाणी से कमल की शादी सारिका के अफेयर के ही कारण टूटी थी क्योंकि तलाक के तुरंत बाद ही कमल ने अभिनेत्री से शादी रचाई थी।
दो बेटियों के पिता हैं कमल हासन
कहा जाता है कि शादी के वक्त सारिका गर्भवती भी थीं। इस शादी से कमल को दो बेटियां 'श्रुति' और 'अक्षरा' हसन हैं। सारिका के साथ कमल काफी खुश दिखते थे लेकिन यह रिश्ता भी समय के साथ कमजोर पड़ गया और साल 2004 में दोनों अलग हो गए।
गौतमी संग 13 साल 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रहे (Kamal Haasan)
इसके बाद कमल की जिंदगी में तीसरी महिला जो आईं उनका नाम था अभिनेत्री 'गौतमी', जिनके साथ कमल ने शादी तो नहीं की लेकिन 13 साल 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रहे। हालांकि यह रिश्ता भी साल 2016 में खत्म हो गया।
गौतमी ने बिजनेसमैन संदीप भाटिया से शादी की थी
गौतमी ने साल 1998 में बिजनेसमैन संदीप भाटिया से शादी की थी और इस शादी से दोनों को एक बेटी सुब्बालक्ष्मी भी है, जिसे भी कमल बहुत प्यार करते हैं लेकिन 13 साल साथ रहने के बावजूद कमल और गौतमी का रिश्ता भी टूट गया और आज दोनों अलग-अलग जीवन जी रहे हैं।
Kamal Hassan ने आज तक किसी भी रिश्ते के टूटने के बारे में नहीं बताया
दो शादी और एक 'लिव-इन रिलेशनशिप' का दर्द सहने वाले कमल हासन ने आज तक अपने किसी भी रिश्ते के टूटने के बारे में खुलकर बातें नहीं की। कभी नहीं बताया कि उनकी पर्सनल लाइफ में चीजें क्यों खत्म हुईं, वो प्रोफेशनली कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए लेकिन निजी जीवन में वो टूटे दिल से भी लड़ते रहे और आज भी तन्हा ही जीवन का सफर तय कर रहे हैं। वे अपने काम और निजी जीवन दोनों को बैलेंस करने की कोशिश में हैं।
एक नजर में Kamal Hassan की पर्सनल लाइफ
- कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था।
- कमल हासन के पिता का नाम डी. श्रीनिवासन था और वो एक वकील थे।
- तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली फिल्मों में काम करने वाले कमल हासन ने दो शादियां की।
- पहली पत्नी का नाम वाणी गणपति था, जिनसे दस साल बाद तलाक हो गया।
- दूसरी पत्नी का नाम अभिनेत्री सारिका, इस विवाह से कमलो को दो बेटियां हैं लेकिन ये शादी भी टूट गई।
- तीसरा रिश्ता उनका अभिनेत्री गौतमी से रहा , जिनके साथ ये 13 साल तक रहे लेकिन शादी नहीं की।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार















Click it and Unblock the Notifications