राजीब गाबा बनेंगे देश के अगले गृह सचिव, जानिए उनके बारे में

राजीव गाबा को देश का अगला गृह सचिव बनाया गया है। वे 30 अगस्त को राजीव महर्षि की जगह लेंगे। कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई है।

दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास सचिव राजीव गाबा को देश का अगला गृह सचिव नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगाई गई।

राजीब गौबा बनेंगे देश के अगले गृहसचिव, जानिए उनके बारे में

1982 बैच झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राजीब गाबा 30 अगस्त को वर्तमान गृह सचिव राजीव महर्षि की जगह लेंगे। राजीव महर्षि का दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 30 अगस्त तक राजीव गाबा गृह मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के तौर पर काम करेंगे।

गृह मंत्रालय में राजीव गाबा की यह हालिया दूसरी तैनाती होगी। इससे पहले वह एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर मंत्रालय का लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म डिविजन देखते थे। इसके बाद राजीब गाबा को झारखंड राज्य के मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति मिली थी।

गृह सचिव के अलावा सरकार ने 16 सचिव लेवल के अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। 1980 बैच बिहार कैडर के आईएएस अफसर एनके सिन्हा को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। 1982 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अजय मित्तल पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के अगले सेक्रेटरी होंगे।

1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा को शहरी विकास सचिव बनाया गया है। अरुणा सुंदरराजन की टेलीकम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के सचिव पद पर तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+