'दृग देख जहां तक पाते हैं, तम का सागर लहराता है', प्रियंका ने हरिवंश राय बच्चन की कविता से पिता को किया याद
Rajiv Gandhi Death Anniversary: प्रत्येक वर्ष 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाता है। वह भारत के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री थे।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने अपने राजीव गांधी को याद करते हुए लिखा कि पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, सदा! वहीं प्रियंका गांधी ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता लिखी - दृग देख जहां तक पाते हैं, तम का सागर लहराता है।
प्रियंका गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने किया याद
पीएम मोदी ने किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications