'पिता की हत्या से जुड़ा सवाल पूछ रो पड़ी थीं प्रियंका', राजीव गांधी हत्याकांड केस में रिहाई के बाद नलिनी
Rajiv Gandhi Assassination Case: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड केस में हाल ही में जेल से रिहा हुईं नलिनी श्रीहरन ने रविवार को पत्रकारों से बात कर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उनसे जेल में मुलाकात की और उनसे पिता की हत्या के बारे में सवाल किया था। नलिनी श्रीहरन ने कहा कि मुझे जो कुछ भी पता था, मैंने प्रियंका गांधी को बता दिया। नलिनी ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रियंका भावुक हो गईं और रो पड़ीं थीं।

पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्या केस में सजा से बरी होने के बाद नलिनी श्रीहरन ने पत्रकारों से बातचीत में कई बड़े खुलासा किए। उन्होंने साल 2008 में उनकी और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात का जिक्र किया। नलिनी ने बताया कि उस वक्त प्रियंका गांधी उनसे तमिलनाडु के वेल्लोर सेंटर जेल में मिलने आई थीं। मीडिया कॉन्फ्रेंस में श्रीहरन ने कहा, "प्रियंका गांधी मुझसे जेल में मिलीं और उन्होंने मुझसे अपने पिता की हत्या के बारे में पूछा। वह अपने पिता के लिए भावुक हो गईं। वह रो भी पड़ीं।"
वहीं राजीव गांधी हत्या केस से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जितना मालूम था सब सामने है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जब उसने सवाल किया था तो वह जो कुछ भी जानती थी, उसके बारे में प्रियंका को बता दिया था। हालांकि उन्होंने कहा कि मुलाकात में हुई और बातों को नहीं बताया जा सकता, क्योंकि यह प्रियंका के निजी विचारों से जुड़े है। उन्होंने गांधी परिवार से सदस्यों से मिलने के सवाल पर कहा कि अगर परिवार के लोग उससे मिलना चाहेंगे तो वह उनसे मिलेगीं।
नलिनी श्रीहरन, जो देश में आजीवन कारावास की सजा काट रही सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला कैदी है। उनको शनिवार (12 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद वेल्लोर जेल से रिहा कर दिया गया था। इस मामले में आरपी रविचंद्रन सहित सभी छह दोषियों को रिहा कर दिया गया है। आपको बता दें कि राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) समूह की एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications