नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं आयेंगे रजनीकांत, पर क्यों?
जी हां असल में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे मोदी के राजतिलक में शामिल होने के लिये भारत आ चुके हैं और लुटियंस दिल्ली में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। शाम को छह बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राजपक्षे के आने के कारण तमिलनाडु में नाराजगी व्याप्त है। यही कारण है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयाललिता भी समारोह में नहीं आयेंगी।
खैर बात अगर रजनीकांत की करें तो उनके लिये कूटनीतिक मुद्दों से ज्यादा अहम उनकी फिल्म है। पिछले डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद इसी शुक्रवार कोचेदाइयां रिलीज हुई है। फिल्म तीन दिनों में करीब 50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म पर कुल खर्च 135 करोड़ आया है। अगर रजनीकांत मोदी के शपथ ग्रहण में जाते हैं, तो तमिल में उनका विरोध हो सकता है और यह कमाई आगे आने वाले हफ्ते में गिर सकती है और उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications