Rajinikanth ने लॉन्च की पार्टी की वेबसाइट, कमल हासन के समर्थकों से छिड़ी जंग
चेन्नई। साल 2017 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को राजनीति में आने का ऐलान करने वाले अभिनेता रजनीकांत अब इसे साकार रूप में देने जुट गए हैं। उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रजनीकांत ने आज अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह और वेबसाइट लॉन्च कर दी। रजनीकांत की वेबसाइट का नाम rajinimandram.com है। सुपरस्टार ने प्रशंसकों से अपनी नई वेबसाइट rajinimandram.com पर खुद को पंजीकृत करने के लिए कहा। उन्होंने अपने प्रशंसकों उनके राजनीति में आने के फैसले को सराहने का शुक्रिया अदा किया।अपने वीडियो संदेश में रजनीकांत ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने पंजीकृत और अपंजीकृत प्रशंसक क्लबों और आम लोगों में एक साथ लाए जो राजनीतिक बदलाव चाहते हैं।'

कमल हासन के समर्थकों ने रजनीकांत पर लगाया आरोप
इन सबके बीच कमल हासन के समर्थकों ने रजनीकांत पर उनकी लाइन्स चुराने का आरोप लगाया है। कमल हासन के समर्थकों का मानना है कि रजनीकांत यह अपने फिल्मों के प्रमोशन के लिए कर रहे हैं।

रजनीकांत के प्रशंसकों ने कहा...
रजनीकांत के समर्थकों का कहना है कि कमल हासन राजनीति में अपनी आर्थिक तंगी मिटाने के लिए आए हैं। रजनीकांत के फैन ने कहा कि कमल सिर्फ पैसा कमाने के लिए राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन रजनीकांत ऐसा नहीं करेंगे।

कमल के प्रशंसकों ने कहा...
हासन के प्रशंसकों ने कहा कि बीते नवंबर में उन्होंने कहा था कि वो राजनीति में पैसा कमाने नहीं आए हैं। यही बात रजीकांत ने भी कही। हम लोग अब तक समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी राजनीति क्या है।

राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि
बता दें कि राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि रजनीकांत की 'आध्यात्मिक राजनीति' बड़े समय तक लोगों के बीच बने रहने के लिए रणनीति है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि रजनीकांत के इस कदम का दक्षिण भारत खासतौर से तमिलनाडु की राजनीति पर क्या असर होगा?












Click it and Unblock the Notifications