#Rajinikanth: EVM बनाम रजनीकांत, मुकाबला होगा रोमांचक, Twitter पर छाए तमिल सुपरस्टार
चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार भारतीय राजनीति में आने के लिए रविवार को आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी। रजनीकांत किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे और वे अपनी खुद की पार्टी बनाकर तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चेन्नई में अपने समर्थकों से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर नेता हमें हमारी ही जमीन पर हमारे ही पैसे लूट रहे हैं। हमें इसे जड़ से बदलने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत सुबह से छाए हुए है। ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि देश के लोगों ने भी रजनीकांत के पॉलिटिक्स में आने के लिए समर्थन किया है। फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत की अलग पहचान है और यहीं वजह लोगों अलग-अलग तरीकों मीम बनाकर कोई शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कई लोग मजे भी ले रहे हैं।

रजनीकांत ने अपनी पार्टी का ऐलान करते हुए कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगे, वह कायर नहीं हैं। उन्होंने कहा मैं तमिलनाडु की जनता को नीचे नहीं जाने दुंगा।
अबे अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि रजनीकांत सर के कैंडिडेट को कम वोट मिलने पर इलेक्शन कमीशन का सिक्योरिटी डिपाजिट जब्त हो जाएगा!
— The Frustrated Indian (@FrustIndian) December 31, 2017
उन्होंने कहा हमारे पास हजारों रजिस्ट्रेशन वाले क्लब हैं और सबको रजिस्ट्रेशन कराकर गार्ड बनना होगा। तब तक हमें न किसी की आलोचना करना है और न राजनीति पर बोलना है।
31 दिसंबर को लोग पार्टी करते है
— Ajinkya Kolapkar (@RSSAkk) December 31, 2017
रजनीकांत ने पार्टी खोल दी
तमिल सुपरस्टार ने कहा कि मुझे सियासत में जाने से नहीं बल्कि मीडिया से डर लगता है। इस मामले में अभी मैं बच्चा ही तो हूं। मीडिया के मामले में मुझे अब ज्यादा अलर्ट और एक्टिव रहना होगा।
राजनीती ने रजनीकान्त को किया ज्वाइन,
— योगी बाबा (@yogekush) December 31, 2017
सही मायने में अब बटन कोई दबाओ,
वोट तो रजनीकांत को ही जाएगा। 😂😜😝
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति मुश्किल जरूर है, लेकिन अगर जनता का समर्थन और भगवान का आशीर्वाद मिलता है तो इस मुमकिन बनाया जा सकता है।
और इस तरह आज पॉलिटिक्स ने रजनीकांत को ज्वॉइन कर लिया ...अब रजनीकांत की पार्टी के कैंडिडेट को कम वोट मिलने पर कैंडिडेट का नही इलेक्शन कमीशन का सिक्योरिटी डिपाजिट जब्त हुआ करेगा..🙏😉
— The Legend Lama 🚩 (@TheLegendLama) December 31, 2017
- @Kuptaan#RajiniPoliticalEntry
रजनीकांत ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव के समय उचित समय आएगा तब अपनी नीतियों और वादों का ऐलान करेंगे। अगले विधानसभा चुनाव तक हमारी सेना तैयार हो जाएगी।
अब रजनीकांत पे आचार संहिता नही... आचार संहिता पे रजनीकांत लगेंगे। 😂😂
— Yamla Pagla Deewana (@amit645sharma) December 31, 2017
#Rajinikanthpoliticalentry
तमिलनाडु के लोगों में भी पॉलिटिक्स में रजनीकांत की एंट्री को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
EVM vs रजनीकांत। मुकाबला रोमांचक होना तय है। #RajniInPolitics
— Gyani Kaka (@KakaGyanCho_) December 31, 2017












Click it and Unblock the Notifications