#Rajnikanth: रजनीकांत का वादा-उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा तो तीन साल में छोड़ दूंगा राजनीति

चेन्नई। आज तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त अभिनेता रजनीकांत ने ऐलान कर दिया कि वो राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। चेन्नई के राघवेंद्र हॉल में अपने फैंस के बीच रजनीकांत ने ऐलान किया कि वह राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त की जरूरत है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। माना जा रहा है कि रजनीकांत के राजनीति में आने से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। रजनीकांत अपनी नई पारी के बारे बताते हुए काफी जोश में नजर आए, उन्होंने अपना पूरा प्लान यहां अपने फैंस से शेयर किया। उन्होंने कहा कि वो अपने आप को तीन साल का वक्त देंगे और अगर वो उसमें खरे नहीं उतरे तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वो उनमें से नहीं जो अपने आप को जबरदस्ती थोप देते हैं।

'उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा तो 3 साल में छोड़ दूंगा राजनीति'

गीता का संदेश पढ़ते हुए रजनीकांत ने कहा कि वो सिर्फ कर्म करने जा रहे हैं, उन्हें फल की चिंता नहीं है। उन्होंने सबकुछ ऊपर वाले के हाथ में छोड़ दिया है, उनकी पार्टी का मार्गदर्शक नारा होगा, 'अच्छा करो, अच्छा बोलो और केवल अच्छा होगा'।

नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे

रजनीकांत ने कहा कि वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, इस समय राज्य की हालत बहुत ज्यादा खराब है, नेता हमारा ही पैसा लूट रहे हैं, ऐसे में मेरा राजनीति में आना काफी जरूरी हो जाता है। उन्होंने घोषणा की कि अगले विधानसभा चुनावों में वह राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी सत्ता का दुरुपोयग होगा, मैं उसके खिलाफ खड़ा रहूंगा, उन्होंने कहा कि आज चारों ओर भ्रष्टाचार है और राजनीति का सिर्फ नाटक हो रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+