VIDEO: मरीज को छोड़ ऑपरेशन थियेटर में ही आपस में लड़ने लगे दो डॉक्टर, नवजात की मौत
Recommended Video

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आपका धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों से विश्वास उठ जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एक गर्भवती महिला ऑपरेशन थिएटर में थी। उसका ऑपरेशन हो रहा था और इसी दौरान दो डॉक्टर आपस में झगड़ पड़े।
बता दें कि डॉक्टरों के झगड़ के कारण नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे मसले पर उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि जब महिला को भर्ती कराया गया था तब भ्रूण संकट में था, उसकी धड़कन कम थी फिर भी वह नवजात की मौत के कारण की जांच की जाएगी।
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
अस्पताल के प्रिंसिपल एएल भट्ट ने कहा कि दोनों डॉक्टरों को तुरंत हटा दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला राजस्थान के हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। उम्मेद अस्पताल में ओटीएस में झगड़ा करने वाले डॉक्टरों की घटना के बारे में राजस्थान हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने अस्पताल से आज शाम 2 बजे एक रिपोर्ट प्रस्तुत देने के लिए किया है। हाईकोर्ट ने दो अधिकारियों को अस्पताल भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications