Rajastahan Times Now-CNX Exit Poll: BJP सत्ता से बाहर, कांग्रेस बना सकती है सरकार
नई दिल्ली। 200 सीटों के लिए राजस्थान में शुक्रवार शाम 5 बजे विधानसभा चुनाव खत्म हो गए। राजस्थान में पिछले पांच सालों से वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। इस बार राजस्थान की जनता ने पिछली बार से ज्यादा मतदान में हिस्सा लेते हुए, कुल 73 फिसदी मतदान किया है। इस बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं, जिसमें बीजेपी के हाथों से सत्ता निकलती दिख रही है। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स राजस्थान एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस बीजेपी से आगे दिखाई दे रही है।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स राजस्थान एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस 105 सीटों पर बाजी मार रही है। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी 85 सीटों पर सिमट रही है। इस एग्जिट पोल की माने तो राजस्थान में मायावती की सपा को 2 सीटें मिलती दिख रही है, वहीं अन्य खाते में 7 सीटें आ रही है।
राजस्थान में एक्जिट पोल दिखाते हैं कि बीजेपी एंटी इनकंबेंसी का शिकार होती दिख रही है और कहीं न कहीं सीएम वसुंधरा से भी लोगों की नाराजगी दिख रही है।
राजस्थान में बीजेपी के लिए इस बार वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्यमंत्री का चेहरा हैं, वहीं, अगर कांग्रेस जीतती है तो अशोक गहलोत और सचिन पायलट में से एक कोई सत्ता संभाल सकता है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें 11 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications