राजस्थान SOG ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को भेजा नोटिस, ऑडियो टेप मामले में लेगी बयान
नई दिल्ली: राजस्थान में राजनीतिक हलचल अभी भी जारी है। 10 दिनों से नाराज सचिन पायलट जयपुर तो नहीं लौटे, लेकिन तीन ऑडियो टेप ने हड़कंप जरूर मचा दिया है। कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी गहलोत सरकार को गिराना चाहती है। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस ने उन पर FIR भी दर्ज करवाई है। अब राजस्थान SOG ने मंत्री शेखावत को नोटिस भेजा है।
Recommended Video

मामले में राजस्थान एसओजी के एडीपी अशोक राठौर ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस दिया गया है। साथ ही उनसे अपना बयान दर्ज करवाने को कहा गया है। ये नोटिस मंत्री के निजी सचिव के माध्यम से उन तक भिजवाया गया है। एसओजी ने राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर दो FIR दर्ज की थी। जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, सरदारशहर से कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा और संजय जैन का नाम शामिल था। जैन को शुक्रवार को एसओजी ने गिरफ्तार किया और उसने पूछताछ की जा रही है। वहीं विधायक भंवर लाल को पार्टी पहले ही बर्खास्त कर चुकी है।
मामले में मंत्री शेखावत ने कहा कि उन्हें एसओजी का नोटिस मिला है। पहले वो इस ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच करना चाहते हैं कि किसकी अनुमति से ये रिकॉर्ड की गई। इसे किसने रिकॉर्ड किया। पहले इन सब बातों को सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे दरवाजे जांचकर्ताओं के लिए हमेशा खुले हैं।
क्या कह रहे कांग्रेस नेता?
वहीं राजस्थान कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदना चाहती है। पायलट समेत 18 बागी विधायक बीजेपी का साथ दे रहे हैं। मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इसके लिए भंवर लाल शर्मा से बात की थी। जिसके तीन ऑडियो वायरल हो रहे हैं। सीएम गहलोत भी दावा कर चुके हैं कि ये ऑडियो 100 प्रतिशत प्रमाणिक है।












Click it and Unblock the Notifications