पानी से भरे अंडरपास में फंसी स्कूल बस, स्थानीय लोगों ने सीढ़ी के सहारे बचाई बच्चों की जान
नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक स्कूल बस पानी से भरे एक अंडरपास में फंस गई। इस दौरान बस में कई छात्र मौजूद थे। जैसे ही ये बस अंडरपास में फंसी छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबे को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकालने की कवायद शुरू की। उन्होंने सबसे पहले सभी बच्चों को बस की छत पर एकत्र किया और फिर इसके बाद उन्हें सीढ़ी के सहारे अंडरपास से बाहर निकाला।

सीकर में स्थानीय लोगों की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल स्कूली बच्चों को ले जा रही बस कई फीट गहरे अंडरपास में ज्यादा पानी भरे होने की वजह से फंस गई। इस दौरान बस में मौजूद छात्रों के लिए निकलने का कोई रास्ता नहीं था। तुरंत ही स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और सूझ-बूझ दिखाते हुए अंडरपास के ऊपर से सीढ़ी लगाकर बच्चों को निकालने की कवायद शुरू की।
तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि कैसे स्थानीय लोगों ने सबसे पहले सभी बच्चों को बस की छत पर एकत्र किया और फिर सीढ़ी के सहारे उन्हें बाहर निकाला। आखिरकार उनकी सूझबूझ के चलते बस में फंसे सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications