सचिन पायलट को मनाने के लिए आज दोबारा बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक

नई दिल्ली। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज एक बार फिर से सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक होगी। अहम बात यह है कि इससे पहले सोमवार को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पर विधायकों की बैठक हो चुकी है, जिसमे सचिन पायलट और उनके विश्वसनीय विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन सचिन पायलट को मनाने की कोशिश में आज एक बार फिर से विधायकों की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक होगी।

sachin

Recommended Video

    Rajasthan: Sachin Pilot को बगावत से क्या मिला, Congress ने पायलट को क्या नहीं दिया? | वनइंडिया हिंदी

    सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों को लिखित में बुलावा भेजा जाएगा कि वह इस बैठक में हिस्सा लें। हम सचिन पायलट और सभी विधायकों से अपील करते हैं कि वह इस बैठक में हिस्सा लें। हम अपील करते हैं कि वह बैठक में आए और राजस्थान की 8 करोड़ जनता की मिलजुलकर सेवा करने पर चर्चा करें। यही नहीं सुरजेवाला ने कहा कि अगर किसी भी तरह का कोई मतभेद है तो खुले दिमाग से उसे बोलना चाहिए, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समस्या सुनने को तैयार हैं और इसका हल भी निकालने के लिए तैयार हैं।

    सुरजेवाला ने कहा कि अगर किसी के साथ कुछ भी मतभेद हैं तो उन्हें यह खुले मन और दिमाग से आकर कहना चाहिए। पार्टी सुप्रीमों सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हर किसी को सुनने और समाधान खोजने के लिए तैयार हैं। वहीं दोपहर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कुल पांच दिग्गज नेताओं ने सचिन पायलट से बात की और दिल्ली से जयपुर वापस जाने का अनुरोध किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+