एक्ट्रेस पायल रोहतगी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली। 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी और जानी-मानी एक्ट्रेस पायल रोहतगी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनके खिलाफ राजस्थान पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत ये केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई है।

पायल रोहतगी के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दर्ज किया केस
दरअसल, पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, अकसर अपने कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में आती रही हैं। इस बार पायल रोहतगी ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो शेयर करके मोतीलाल नेहरू को लेकर विवादित टिप्पणी की थीं। इसी के बाद उनके खिलाफ राजस्थान पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मोतीलाल नेहरू ने पर आपत्तिजनक दावे का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पायल रोहतगी ने शेयर किए अपने विडियो में नेहरू परिवार और मोतीलाल नेहरू को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक दावे करने का आरोप है। उनके शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी विवाद हुआ, इसी बीच अब यूथ कांग्रेस के नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस नेता की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया।

आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज
'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं पायल रोहतगी हाल ही तब खबरों में आई थीं जब उन्होंने ने बिग बॉस 13 के मौजूदा सीजन के प्रतिभागियों को 'जॉबलेस' कहा था। अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे टीवी शो के कंटेस्टेंट पर निशाना साधते हुए पायल रोहतगी ने इन्हें 'जॉबलेस' कहा था। हालांकि, उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'इसमें कोई दिमाग नहीं है।'
इसे भी पढें:- फैन ने दीपिका से पूछा ऐसा निजी सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- इसका जवाब दिया तो परेशान हो जाएंगे रणवीर सिंह












Click it and Unblock the Notifications