फैन ने दीपिका से पूछा ऐसा निजी सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- इसका जवाब दिया तो परेशान हो जाएंगे रणवीर सिंह

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से एक इवेंट के दौरान उनके एक फैन ने बेहद निजी सवाल किया। ये सवाल दीपिका के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से जुड़ा हुआ था। जैसे ही दीपिका से ये सवाल हुआ तो वो पहले इस पर मुस्कुराई, फिर उन्होंने इसका जवाब दिया लेकिन बेहद सधे हुए अंदाज में। दीपिका ने हंसते बस इतना ही कहा कि अगर मैंने इस सवाल का जवाब दिया तो रणवीर सिंह परेशान हो जाएंगे। उनसे हुए इस सवाल और दीपिका के दिए गए जवाब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। आखिर रणवीर सिंह से जुड़ा वो कौन सा सवाल दीपिका के फैन ने किया था, जिसका जवाब दिग्गज एक्ट्रेस ने बेहद खास अंदाज में दिया।

फैन ने दीपिका से पूछा- क्या रणवीर के साथ बैडमिंटन का मैच खेला है

फैन ने दीपिका से पूछा- क्या रणवीर के साथ बैडमिंटन का मैच खेला है

पूरा मामला उस समय का है जब दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल होने पहुंचीं थीं। ये एक इंटरव्यू इवेंट था, जिसमें उनसे अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत हुई। इसी दौरान इवेंट में मौजूद दर्शकों के बीच से भी सवाल किए गए। दीपिका जब स्टेज पर थीं तभी वहां मौजूद दर्शकों में से एक फैन ने उनसे सवाल किया, 'क्या आप और रणवीर सिंह कभी बैडमिंटन कोर्ट पर एक साथ उतरे हैं? क्या आप दोनों बैडमिंटन कोर्ट पर आमने-सामने आए हैं?

दीपिका ने 'हां' में दिया जवाब

दीपिका ने 'हां' में दिया जवाब

जैसे ही ये सवाल दीपिका से हुआ तो इसका जवाब देने से पहले वो थोड़ी देर चुप रहीं और हंसने लगीं। इसके बाद उन्होंने कहा- हां, हम दोनों बैंडमिंटन कोर्ट पर आमने-सामने आए हैं। हालांकि, जब इस फैन ने उनसे पूछा कि आप दोनों में से जीत किसे मिली, तो एक्ट्रेस ने हंसते हुए इसका जवाब देते हुए कहा, 'अब इस सवाल का भी जवाब मुझे देना पड़ेगा।' उन्होंने कहा, 'वो (रणवीर सिंह) सभी मैच के स्कोर भी बता सकती हैं, लेकिन वो परेशान हो जाएंगे और अभी वो हैदराबाद में हैं और अगर मैंने इसका जवाब दिया तो शायद वो हैदराबाद वापस नहीं आएं।'

'आप दोनों में से जीत किसे मिली' तो दीपिका ने दिया ये जवाब

रणवीर सिंह को लेकर दीपिका के इस सधे हुए जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज कुछ घंटों में ही इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस वीडियो काफी तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। यहीं नहीं इस सवाल को उनके जिस फैन ने पूछा था उन्होंने अपना परिचय देते समय बताया था कि वह पेशे से वकील हैं, तो इस पर दीपिका ने मजाक में कहा कि उन्हें जल्द ही उनकी सर्विस की जरूरत पड़ सकती है।

जब दीपिका ने वकील से कहा, 'मुझे जल्द आपकी जरुरत पड़ सकती है'

जब दीपिका ने वकील से कहा, 'मुझे जल्द आपकी जरुरत पड़ सकती है'

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। एक्टिंग के साथ दीपिका ने बैडमिंटन कोर्ट पर भी अपना जादू दिखाया है। दीपिका और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। इटली में हुई उनकी शादी सिंधी और कोंकणी रिवाज से हुई थी। इसके बाद उन्होंने भारत लौटने पर ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

इसे भी पढ़ें:- सुबह ही महिला के बाथरूम में आ बैठता है सांप, पहले दिन पकड़वाया, दूसरे दिन फिर कमोड पर मिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+