'दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं करवा चौथ करती हैं और पति की...', राजस्थान के मंत्री के बयान पर विवाद

'दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं करवा चौथ करती हैं और पति की लंबी उम्र...', राजस्थान के मंत्री के बयान पर विवाद

जयपुर, 21 अगस्त: राजस्थान के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने करवा चौथ को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राजस्थान के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं अभी भी एक छलनी के माध्यम से चंद्रमा को देखती हैं और करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं, जबकि विकसित देशों में महिलाएं विज्ञान पर भरोसा करती हैं और विज्ञान की दुनिया में रहती हैं। जब राजस्थान के मंत्री गोविंद राम ये बात कह रहे थे तो उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। भाजपा नेता ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की है, जिसने उनसे माफी मांगने की मांग की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

Recommended Video

    Rajasthan: करवा चौथ पर गहलोत के मंत्री Govindram Meghwal का विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी *News
    Govind Ram Meghwal

    करवा चौथ को लेकर पढ़ें, मंत्री का पूरा बयान?

    राजस्थान के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने जयपुर में 'डिजिफेस्ट' के समापन समारोह में कहा, ''चीन और अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी यहां (भारत) करवा चौथ पर महिलाएं छलनी से देखती हैं, अपने पति की लंबी उम्र की बात करती हैं। लेकिन एक पति को कभी छलनी नहीं दिखाई देता और ना ही वह कभी पत्नी की लंबी उम्र की बात करते हैं।'' उन्होंने कहा, "लोग (दूसरों को) अंधविश्वास में धकेल रहे हैं, वे धर्म और जाति के नाम पर दूसरों से लड़ रहे हैं।"

    भाजपा ने किया पलटवार

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के रूप में काम कर रही हैं। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, "उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।"

    बाद में बदले राजस्थान के मंत्री के सुर

    भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय महिलाएं परंपराओं का पालन करने के लिए जानी जाती हैं और वे अपने निजी जीवन और पेशे के बीच संतुलन बनाना जानती हैं। हालांकि, गोविंद राम मेघवाल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह केवल वैज्ञानिक सोच और शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं। जो कोई भी इसका पालन करना चाहता है, वह ऐसा कर सकता है। मैं वैज्ञानिक स्वभाव के महत्व के बारे में बात कर रहा था।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+