राजस्थान में दर्दनाक हादसा: आपस में टकराई दो मिनी बसें, 11 लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान के नागौर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अचानक एक सांड़ के सामने आ जाने से बस मिनी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और सामने से आ रही दूसरी मिनी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग बुरी तरह घायल हैं। हादसा नागौर के कुचामन सिटी के पास हुआ।दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्रशासन ने जयपुर स्थानांतरित कर दिया है। बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रात के समय सड़क खाली होने के कारण बस तेज गति में थी। इसी दौरान बीच सड़क पर सांड आ गया जिससे ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications