राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ के CM का आज होगा ऐलान, अहम बैठक के बाद अमित शाह के आवास से रवाना हुए JP नड्डा
JP Nadda leaves Amit Shah residence CMs Row: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अभी भी मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इन तीनों राज्यों में कौन होगा मुख्यमंत्री, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजस्थान में बालक नाथ या वसुंधरा राजे या कोई नया चेहरा को सीएम बनाया जाएगा। इसके लिए बीजेपी लगातार बैठक कर रही है।
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास से बाहर निकलते हुए देखा गया है। गुरुवार को अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इससे पहले गुरुवार को भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तीन राज्यों में सीएम की पसंद पर सस्पेंस और अटकलें 10 दिसंबर को खत्म हो जाएंगी।

यह कहते हुए कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों पर अंतिम निर्णय 10 दिसंबर को लिया जाएगा। विजयवर्गीय ने यह खुलासा करने से परहेज किया कि क्या पार्टी नवनिर्वाचित विधायकों में से नेताओं का चयन करेगी या बाहरी लोगों को लाएगी।
इन अटकलों के बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने गुरुवार को दिल्ली स्थित आवास पर जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी अहम बैठक हुई है। बताया जा रहा था कि जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बीजेपी हाईकमान राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।
बता दें कि दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुन्धरा राजे, दीया कुमारी, महंत बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राजस्थान के मुख्यमंत्री के दावेदार माना जा रहा है। लोग इस इंतजार में हैं कि हाईकमान जल्द ही मुख्यमंत्री का चयन कर प्रदेश को उसका मुख्यमंत्री दें।
यह भी पढ़ें- कौन होगा राजस्थान का नया CM? BJP चीफ जेपी नड्डा और वसुंधरा राजे के बीच दिल्ली में हुई अहम बैठक












Click it and Unblock the Notifications