कौन होगा राजस्थान का नया CM? BJP चीफ जेपी नड्डा और वसुंधरा राजे के बीच दिल्ली में हुई अहम बैठक
Vasundhara Raje: राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है। बीजेपी हाईकमान जल्द ही राजस्थान के मुख्यमंत्री की घोषणा करेंगे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।
वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच काफी अहम बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान के मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा। पार्टी हाईकमान की तरफ से ऐलान करते ही राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

बता दें कि तीन राज्यों में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री के नामों को लेकर सस्पेंश बरकरार है। पार्टी के बीच लगातार बैठक चल रही है। वसुंधरा राजे पार्टी नेतृत्व से मिलने के लिए बुधवार को नई दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा था।
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजस्थान को नया सीएम जल्द ही मिलेगा। बीजेपी हाईकमान साफ करेंगे कि राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम पद के दावेदारों में से एक हैं।
Recommended Video
दिल्ली दौरा से पहले वसुंधरा राजे ने अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात की थी। हालांकि, विधायकों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया था। कहा था कि अगर पार्टी नेतृत्व वसुंधरा राजे को राज्य में शीर्ष पद के लिए चुनता है तो वे राजे का समर्थन करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री बनने की रेस में और भी कई नाम हैं। जिनपर जोरों से चर्चा चल रही है।
वसुंधरा राजे के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, बाबा बालकनाथ और दीया कुमारी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan CM Face: सीएम की घोषणा से पहले दिल्ली पहुंचीं वसुंधरा राजे ने जमकर कीं PM मोदी की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications