नागौर के बाद जैसलमेर में तीन दलित युवकों के साथ बर्बरता का Video आया सामने, गधे की चोरी के शक में लाठी-डंडे से पीटा

जैसलमेर। राजस्थान में नागौर के बाद अब जैसलमेर में दलित युवकों के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आया है। एक हफ्ते के भीतर राजस्थान में तीसरी ऐसी घटना सामने आई है जिसको लेकर मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। जैसलमेर में तीन दलित युवकों को गधे चुराने के आरोप में भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। दलित युवकों की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

गधे चोरी के शक में तीन दलित युवकों की पिटाई

गधे चोरी के शक में तीन दलित युवकों की पिटाई

तीनों युवकों की गधे चोरी करने के शक में भीड़ ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। ये वीडियो जैसलमेर जिले के सांगड़ थाना क्षेत्र के रामा गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग तीन युवकों को लाठियों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग हॉकी स्टिक से भी तीनों युवकों को बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। इस बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई है और इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

सांगड़ के एसएचओ उगम राज सोनी ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पूछताछ के लिए इस मामले में तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। पिछले एक हफ्ते के भीतर राजस्थान में ये ऐसी तीसरी घटना है।

नागौर में सामने आया था बर्बरता का वीडियो

नागौर में सामने आया था बर्बरता का वीडियो

पिछले दिनों राजस्थान के नागौर जिले में दलित भाइयों पर कहर बरपाने और प्राइवेट पार्ट में पेचकस व पेट्रोल डालने का मामला सामने आया था। दोनों भाइयों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की पिटाई की गई और कथित तौर पर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बाड़मेर में भी मुस्लिम युवक के साथ क्रूरता

बाड़मेर में भी मुस्लिम युवक के साथ क्रूरता

वहीं, बाड़मेर के बिशाला गांव में एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डालने की घटना सामने आई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मोती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाड़मेर के जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गांव तिरसिंगडी गांव के मजीद ने गुरुवार देर शाम बाड़मेर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा कि उसके भाई के साथ मोतीसिंह, भरत सिंह और हिगलाज मारपीट कर रहे हैं। आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया (रॉड) डाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+